रेकेवेक इंटरनेशनल शतरंज – हारी बाजी जीतकर प्रग्गानंधा बने रेकेवेक ओपन के विजेता

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2022 - 04:16 PM (IST)

रेकेवेक , आइसलैंड (निकलेश जैन ) 35वें रेकेवेक इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट का अंतिम और आखिरी राउंड भारत के दो प्रतिभाशाली ग्रांड मास्टरों आर प्रग्गानंधा और डी गुकेश के बीच खेला गया जिसमें लगभग हारी हुई बजाई को ना सिर्फ प्रग्गानंधा नें जीता बल्कि टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम कर लिया । सफ़ेद मोहरो से खेल रहे गुकेश नें निमजों इंडियन डिफेंस के खिलाफ एक्स्चेंज वेरिएशन में शुरुआत से ही प्रग्गानंधा पर एक प्यादे की बढ़त हासिल कर ली बदले में उनका राजा की सुरक्षा पर उन्हे खास ध्यान देना था ,खेल की 28वीं चाल में गुकेश नें एक और प्यादे की बढ़त हासिल कर ली और ऐसा लगा की वह जीत की तरफ बढ़ रहे है पर उनकी उनकी घड़ी में कुछ सेंकड़ ही बचे थे और ऐसे में प्रग्गानंधा नें गुकेश के राजा पर हमले करना शुरू कर दिये और अपने राजा को बचाते हुए गुकेश नें खेल की 36 वीं और 37वीं चाल में वजीर और हाथी की चाल से लगातार दो भारी गलतियाँ कर दी और अप्रत्याशित तरीके से मुक़ाबला हार गए ।

PunjabKesari

इस जीत से जहां प्रग्गानंधा 7.5 अंक बनाकर विजेता बन गए तो गुकेश 6 अंको पर ही रह गए और 17वे स्थान पर रहे । 7 अंको पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर नीदरलैंड के मैक्स वरमेरदम दूसरे , डेन्मार्क के मड्स अंडरसन तीसरे ,आइसलैंड के स्टेन ग्रेटर्सोन चौंथे और यूएसए के अभिमन्यु मिश्रा पांचवे स्थान पर रहे । 6.5 अंको पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर ब्राज़ील के अलेक्ज़ेंडर फेयर छठे ,यूएसए के हंस मोके सातवे ,भारत के अभिजीत गुप्ता आठवे ,उक्रेन के लरकिन व्लादिसलाव नौवे और डेन्मार्क के कोरले कासा दसवें स्थान पर रहे । भारत की तनिया सचदेव 6 अंक बनाकर ओवरऑल 21वे तो महिलाओं में पहले स्थान पर रही ।

Final Ranking after 9 Rounds

Rk. SNo     Name Typ sex FED Rtg RtgI Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4  Rp n w we w-we K rtg+/-
1 6   GM Praggnanandhaa R     IND 2624 2624 7,5 0,0 9 41,5 6 2740 9 7,5 6,18 1,32 10 13,2
2 8   GM Warmerdam Max     NED 2599 2599 7,0 0,0 9 43,0 5 2666 9 7 6,18 0,82 10 8,2
3 9   GM Andersen Mads     DEN 2582 2582 7,0 0,0 9 42,0 5 2612 9 7 6,47 0,53 10 5,3
4 12   GM Gretarsson Hjorvar Steinn     ISL 2542 2542 7,0 0,0 8 41,5 6 2644 8 6,5 5,49 1,01 10 10,1
5 16   GM Mishra Abhimanyu U16   USA 2524 2524 7,0 0,0 8 37,0 6 2627 8 6,5 5,38 1,12 10 11,2
6 10   GM Fier Alexandr     BRA 2573 2573 6,5 0,0 9 41,0 4 2592 9 6,5 6,15 0,35 10 3,5
7 3   GM Niemann Hans Moke     USA 2637 2637 6,5 0,0 9 39,5 6 2582 9 6,5 6,92 -0,42 10 -4,2
  7   GM Gupta Abhijeet     IND 2616 2616 6,5 0,0 9 39,5 6 2476 9 6,5 7,54 -1,04 10 -10,4
9 26   IM Larkin Vladyslav     UKR 2424 2424 6,5 0,0 9 39,0 6 2438 9 6,5 6,11 0,39 10 3,9
10 31   IM Korley Kassa     DEN 2400 2400 6,5 0,0 9 38,5 5 2532 9 6,5 4,70 1,80 10 18,0
11 15   GM Maze Sebastien     FRA 2524 2524 6,5 0,0 9 38,0 5 2536 9 6,5 6,20 0,30 10 3,0
  24   IM Clarke Brandon G I     ENG 2436 2436 6,5 0,0 9 38,0 5 2490 9 6,5 5,59 0,91 10 9,1
13 48   IM Sarkar Justin     USA 2314 2314 6,5 0,0 9 37,0 6 2391 9 6,5 5,45 1,05 10 10,5
14 14   IM Yoo Christopher Woojin U16   USA 2532 2532 6,5 0,0 8 39,0 5 2556 8 6 5,67 0,33 10 3,3
15 18   GM Libiszewski Fabien     FRA 2510 2510 6,5 0,0 6 38,5 4 2592 6 5 4,37 0,63 10 6,3
16 25   GM Jarmula Lukasz     POL 2434 2434 6,0 0,0 9 43,5 5 2641 9 6 3,50 2,50 10 25,0
17 2   GM Gukesh D U16   IND 2637 2637 6,0 0,0 9 42,5 4 2613 9 6 6,16 -0,16 10 -1,6
18 20   IM Beerdsen Thomas     NED 2496 2496 6,0 0,0 9 40,5 5 2512 9 6 5,65 0,35 10 3,5
19 39   IM Song Julien     FRA 2373 2373 6,0 0,0 9 40,0 5 2483 9 6 4,53 1,47 10 14,7
20 22   GM Hjartarson Johann     ISL 2465 2465 6,0 0,0 9 39,5 5 2487 9 6 5,33 0,67 10 6,7

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niklesh Jain

Recommended News

Related News