प्रणवी उर्स ने छह अंडर का कार्ड खेला, 8 शॉट की बनाई बढ़त

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 11:28 PM (IST)

बेंगलुरू : भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के 7वें चरण के दूसरे दौर में छह अंडर का शानदार कार्ड खेला जिससे वह 8 शॉट की बढ़त बनाए हैं। मैसूर की 18 वर्षीय गोल्फर ने इस सत्र में 2 खिताब जीते हैं। दूसरे दौर में उन्होंने पहले दौर के पांच अंडर 67 से बेहतर प्रदर्शन किया। दोनों दौर में उन्होंने 15 बर्डी लगायी और केवल 2 बोगी और एक डबल बोगी। प्रणवी का कुल स्कोर 11 अंडर 133 है। वह जाहन्वी बख्शी पर 8 शॉट की बढ़त बनाए हैं जिनका कुल स्कोर तीन अंडर 141 है। 


उद्यन माने संयुक्त तीसरे स्थान पर
जकार्ता : भारतीय गोल्फर उद्यन माने गुरुवार को यहां दमाई इंदाह गोल्फ बीएसडी कोर्स पर मौसम से प्रभावित ओबी गोल्फ आमंत्रण टूर्नामेंट के तीसरे दौर में नौ होल के बाद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। माने ने पहले दिन सात अंडर 65 और दूसरे दिन तीन अंडर 69 का कार्ड खेला था। तीसरे दौर में नौ होल में वह दो अंडर पर थे जिससे वह अभी 12 अंडर पर चल रहे हैं। वह अभी जोनाथन विजोनो और नाराजी ई रामाधानपुत्रा से दो शॉट पीछे चल रहे हैं जो 14 अंडर पर हैं। बारिश के कारण काफी व्यवधान हुआ जिससे बार बार खेल शुरू होता और फिर रोक दिया जाता। जिन खिलाडिय़ों का तीसरा दौर पूरा नहीं हुआ है, वे शुक्रवार को अंतिम दिन अपना तीसरा दौर पूरा करने के बाद चौथा दौर खेलेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News