MI vs DC : जसप्रीत बुमराह के यॉर्कर के आगे ढेर हुए पृथ्वी शॉ, 150 आईपीएल विकेट भी पूरे

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 10:32 PM (IST)

खेल डैस्क : वानखेड़े स्टेडियम में आखिरकार मुंबई इंडियंस को सीजन की पहली जीत हाथ लगी। मुंबई ने पहले खेलते हुए जब 235 रन बनाए थे तो जवाब में दिल्ली 205 रन ही बना पाई। हालांकि दिल्ली आसान से नहीं हारी क्योंकि जब तक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) क्रीज पर रहे, जीत की राह खुली रही। लेकिन 12वें ओवर में पृथ्वी शॉ जब 66 रन बनाकर खेल रहे थे तो बुमराह की एक स्टिक यॉर्कर उनकी स्टंप ले उड़ी। पृथ्वी इस गेंद को समझ ही नहीं पाए। यह बुमराह की बेहतरीन यॉर्कर थी जिसने सोशल मीडिया पर भी खूब वाहवाही बटोरी।


एक टीम के लिए सर्वाधिक आईपीएल विकेट
170 - मुंबई इंडियंस के लिए लसिथ मलिंगा
166 - कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सुनील नरेन
150 - मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह
147 - सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार
140 - चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ड्वेन ब्रावो
बुमराह ने 124वें मुकाबले में यह आंकड़ा अपने नाम कर लिया। आईपीएल में सबसे तेज 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम पर हैं जिन्होंने 105 मैचों में यह कारनामा कर दिखाया था। इसके बाद युजी चहल (118) का नाम है। बुमराह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद ड्वेन ब्रावो (137) और भुवनेश्वर कुमार (139) का नाम है।

 

 

इन टीमों के खिलाफ निकालीं इतनी विकेट
12 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
25 बनाम दिल्ली कैपिटल्स
5 बनाम गुजरात लायंस
3 बनाम गुजरात टाइटंस
20 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
1 बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
20 बनाम पंजाब किंग्स
17 बनाम राजस्थान रॉयल्स
7 बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
24 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
16 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

 

मुकाबले की बात करें तो रोमारियो शेफर्ड की 10 गेंद पर नाबाद 39 रन की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 234 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की टीम इसके जवाब में आठ विकेट पर 205 रन ही बना पाई। मुंबई की 3 हार के बाद यह पहली जीत है जबकि दिल्ली की पांच मैच में चौथी हार।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
मुंबई इंडियंस :
रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह
दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News