पृथ्वी शॉ ने मुंबई के बांद्रा में लिया घर, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

punjabkesari.in Thursday, May 05, 2022 - 04:23 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। पर इसके बावजूद वह मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके पीछे की वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि कुछ और ही है। दरअसल पृथ्वी शॉ ने अपनी कमाई से घर खरीद लिया है और जिसकी कीमत करोड़ो रुपयों में हैं। शॉ पिछले कुछ समय इस घर को खरीदने का मन बना रहे थे।

22 साल के पृथ्वी शॉ ने मुंबई के पॉश एरिया बांद्रा में यह घर खरीदा है। जहां बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां रहती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक शॉ ने जो घर खरीदा है उसकी कीमत 10.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह घर 2209 स्कवॉयर फीट में 8वें फ्लोर पर है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस घर के साथ ही पृथ्वी शॉ को 3 कार रखने की जगह भी दी गई है। शॉ ने 31 मार्च को इस घर की स्टाम्प ड्यूटी 52.50 लाख रुपए दी थी और 28 अप्रैल को उनके नाम यह घर हो गया है। 

गौर हो कि पृथ्वी शॉ को इस सीजन टीम दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 7.5 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। वह टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं। आईपीएल में अबतक शॉ ने 62 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1564 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 99 रन रहा है और 12 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News