पंजाब को जल्द मिलेगा ओलंपिक लेवल का चीफ हॉकी कोच : राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 24, 2021 - 09:11 PM (IST)

जालन्धर : राज्य में जमीनी स्तर पर हॉकी के खेल को बढ़ावा देने के लिए जल्द एक ओलंपिक स्तर के खिलाड़ी को मुख्य हॉकी कोच के रूप में नियुक्त किया जाएगा। उक्त बात पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने सुरजीत हॉकी सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में उभरते हॉकी खिलाडिय़ों के खेल को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इसी कारण यहां ओलंपियन कोच की सेवाएं ली जाएंगी। 

सोढ़ी ने कहा- कोच उसी प्लेयर को चुना जाएगा जिसने अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक ओलंपिक स्तर के खिलाड़ी को राज्य के हॉकी खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित करते हुए देखा जाएगा। राणा सोढ़ी ने सुरजीत हॉकी सोसाइटी के संरक्षण में 14 से 19 साल के हॉकी खिलाडिय़ों को हॉकी खेल के गुर सिखाने वाले सुरजीत हॉकी अकादमी की उपलब्धियों और प्रयासों की भी सराहना की।

उन्होंने वर्ष 2021-22 के लिए अकादमी को 36 सीटें (18 लड़के और 18 लड़कियां) डे-स्कॉलर हॉकी विंग देने की भी घोषणा की। उन्होंने अकादमी को 200 हॉकी, 200 बॉल और 2 गोलकीपर किट प्रदान करने के आदेश भी जारी किए। यहां सोसाइटी पी.आर.ओ. सुरिंदर सिंह, संयुक्त सचिव रणबीर सिंह राणा टुट्ट और सचिव इकबाल सिंह संधू भी मौजूद थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News