पीवी सिंधु ने भारत को दिलाया दूसरा पदक, बिंग जियाओ को हराकर टोक्यो ओलंपिक में जीता कांस्य

punjabkesari.in Sunday, Aug 01, 2021 - 05:55 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रविवार को चीन की बिंग जियाओ को हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। सिंधु ने बिंग जियाओ को सीधे सेटों में 21-13 और 21-15 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ ही सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को दूसरा पदक दिलाया। मीराबाई चानु ने वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए सिल्वर मैडल जीता था। 

इससे पहले शनिवार को टोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का सपना उस समय टूट गया था जब चीनी ताइपै की विश्व में नंबर एक ताइ जु यिंग के हाथों सीधे गेम में हार गई थी। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू ने ताइ जु को पहले गेम में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन आखिर में उन्हें 40 मिनट तक चले मैच में 18-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News