पहले हुए Golden Duck, दूसरे मैच में जड़ा 43 गेंदों पर शतक, Quinton De kock ने टीम को जीत दिला कही यह बात

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2023 - 09:45 PM (IST)

खेल डैस्क : विंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 में क्विटंम डिकॉक खाता भी नहीं खोल पाए थे। 11 ओवर की गेम मे डिकॉक अकिल हुसैन की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। लेकिन सेंचुरियन के मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 के दौरान जब स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 259 रनों का लक्ष्य था तो उनका बल्ला जोर से चला। डिकॉक ने 43 गेंदों पर शतक लगाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचा दिया। डिकॉक जब आऊट हुए तो विंडीज 10.5 ओवर में 152 रन बना चुकी थी। इसके बाद कप्तान ऐडन मार्करम ने बाकी काम खत्म किया।

 

Quinton De kock, Golden Duck, SA vs WI, cricket news in hindi, sports news, Johnson Charles,  क्विंटन डी कॉक, गोल्डन डक, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, हिंदी में क्रिकेट समाचार, खेल समाचार, जॉनसन चार्ल्स

 

डिकॉक इस शतक के साथ ही द. अफ्रीका की ओर से दूसरा सबसे तेज शतक लगाने में सफल रहे। पहला रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम पर है जिन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाया था। बहरहाल, मैच जीतने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच बने डिकॉक ने टीम की रणनीति पर बात की। उन्होंने कहा- यह काफी खास था। मैं बस वही किया जो रिजा कर रहे थे। हमें वहां खड़े होकर सही विकल्प चुनने थे। बस हमें थोड़ी सी उम्मीद चाहिए थी। जब भी यह मिलती थी बड़ा हिट आता था। 

 

Quinton De kock, Golden Duck, SA vs WI, cricket news in hindi, sports news, Johnson Charles,  क्विंटन डी कॉक, गोल्डन डक, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, हिंदी में क्रिकेट समाचार, खेल समाचार, जॉनसन चार्ल्स

 

डिकॉक बोले- सेंचुरियन में खेलते हुए हम जानते हैं कि हम काफी रन बन सकते हैं। गेंद यहां काफी दूर तक जाती है। विकेट की प्रकृति को देखते हुए हम जानते थे कि हम यहां पकड़ बना सकते हैं। वहीं, तेजतर्रार शतक बनाने पर डिकॉक ने कहा। यह काफी खास था। यह वो चीज थी जिसे मैं खोज रहा था। हम सेंचुरियन में ज्यादा टी20 क्रिकेट नहीं खेलते हैं लेकिन अपने घरेलू मैदान पर ऐसा करना काफी खास था।


दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे तेज शतक (टी-20 आई)
35 : डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश, 2017
43 : क्विंटन डिकॉक बनाम विंडीज, 2023
45 : रिचर्ड लेवी बनाम न्यूजीलैंड, 2012
46 : फाफ डु प्लेसिस बनाम विंडीज, 2015
46 : डेविड मिलर बनाम भारत, 2022
48 : रिले रोसौव बनाम इंडिया, 2022


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News