रणवीर-दीपिका की रिसेप्शन में धोनी का हाथ छोड़ निकल गईं साक्षी, फिर इन्होंने दिया ‘साथ’

punjabkesari.in Sunday, Dec 02, 2018 - 04:18 PM (IST)

स्पोटर्स डेस्क (अतुल वर्मा): साल 1995 में आई फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ आपने जरूर देखी होगी, पसंद भी की होगी, फिल्म के आखिर में मार-कुटाई के बाद ट्रेन से राज (शाहरूख खान) सिमरन (काजोल) के लिए हाथ बढ़ाते हैं और बड़ी जद्दोजहद के बाद हाथ मिलता है, दोनों की जोड़ी बनती है, लेकिन इस साल की सबसे चर्चित और हॉट जोड़ी रणवीर-दीपिका की मुंबई में हुई रिसेप्शन पार्टी में इसके बिल्कुल उलट सीन धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के बीच देखने को मिला। पार्टी में धोनी के साथ आईं साक्षी अचानक उनका हाथ छोड़कर निकल गईं। जिसके बाद में पार्टी में ही मौजूद टीम इंडिया के ही एक और खिलाड़ी ने मामले को संभालते हुए धोनी का साथ दिया। इस पूरे मामले के बाद धोनी-साक्षी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

रिसेप्शन पार्टी में साक्षी ने छोड़ा धोनी का साथ, पांड्या ने दिया साथ

MS Dhoni With Pandya  Ranveer-Deepika Receptionदरअसल रणवीर और दीपिका ने शनिवार को अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में दिया। इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से लेकर कई हस्तियों ने शिरकत की। पार्टी में एमएस धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ नजर आए। इनके अलावा हार्दिक पांड्या भी इस पार्टी में शामिल हुए, लेकिन फोटो सेशन के दौरान एक-दो फोटो खिंचवाने के बाद साक्षी अचानक धोनी का हाथ छोड़कर निकल गईं, जिस पर धोनी भी एक वक्त के लिए हैरान हो गए, लेकिन उन्होंने अपनी हंसी के साथ इस बात को टालते हुए पांड्या की ओर हाथ बढ़ा दिया। वहीं पांड्या ने मामले को संभालते हुए धोनी का साथ दिया और उनके साथ फोटो खिंचवाई। इस पूरे मामले के बाद धोनी-साक्षी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यूं रिसेप्शन पार्टी एन्जॉय करती नजर आईं साक्षी

Sakshi Dhoni Ranveer-Deepika Reception

Sakshi Dhoni With Pandya  Ranveer-Deepika Reception

रिसेप्शन पार्टी में ब्लैक हॉट कपल धोनी-साक्षी

MS Dhoni And Sakshi  Ranveer-Deepika Reception

अमिताभ बच्चन और सुनील छेत्री के साथ धोनी-साक्षी

MS Dhoni With Amitabh Bachchan Ranveer-Deepika Reception

पार्टी में हनी सिंह के साथ एमएस धोनी

MS Dhoni And Honey Singh Ranveer-Deepika Reception

पत्नी और बच्चों के साथ रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar Ranveer-Deepika Reception

अपनी रिसेप्शन पार्टी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

Ranveer-Deepika Reception


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Atul Verma

Related News