राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में ऐसा आंकड़ा छुआ जो कोई गेंदबाज नहीं छू सका

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 02:47 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : नई दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में खेले गए ग्रुप मुकाबले के दौरान अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में 700 विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया। साथ ही वह इस फॉर्मेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए।

कैसे मिला ऐतिहासिक विकेट?

राशिद ने यह उपलब्धि यूएई के खिलाफ मैच के 16वें ओवर में हासिल की। उन्होंने मुहम्मद अरफान को हिट-विकेट आउट कर अपना 700वां शिकार किया। अरफान रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में अपना संतुलन खो बैठे और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। राशिद ने इस मैच में चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया और अफगानिस्तान ने यूएई को 20 ओवर में 160/9 पर रोक दिया।

रिकॉर्ड्स में सबसे आगे

टी20 क्रिकेट में विकेटों के मामले में राशिद अपने समकालीन खिलाड़ियों से काफी आगे हैं। रिटायर्ड ऑलराउंडर Dwayne Bravo 631 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। सक्रिय खिलाड़ियों में Sunil Narine 613 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी राशिद 191 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके बाद Tim Southee (164) और Ish Sodhi (162) का नाम आता है।

अफगानिस्तान की नजर सुपर 8 पर

ग्रुप D के इस अहम मुकाबले में यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 160/9 का स्कोर खड़ा किया। सोहैब खान (68) और अलीशान शराफू (40) ने टीम को संभाला, जबकि अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने 4 विकेट लेकर पारी पर ब्रेक लगाया।

161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने बीच में कुछ विकेट गंवाए, लेकिन इब्राहिम जादरान की संयमित बल्लेबाजी और उमरजई के ऑलराउंड प्रदर्शन ने मैच पलट दिया। अंत में 19.2 ओवर में 162/5 बनाकर अफगानिस्तान ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और सुपर 8 की उम्मीदें कायम रखीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News