बुल्गारिया में रवि दहिया, पूनिया के साथ छह पहलवान लेंगे विशेष शिविर में हिस्सा

punjabkesari.in Saturday, Feb 05, 2022 - 05:22 PM (IST)

नई दिल्ली : टोक्यो ओलिम्पिक रजत पदक विजेता रवि दहिया और 2019 विश्व चैम्पियनशिप पदकधारी दीपक पूनिया के साथ 6 अन्य भारतीय पहलवानों को 5 से 23 फरवरी तक बुल्गारिया के तेतेवेन में लगने वाले विशेष शिविर के लिए चुना गया है। खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की सिफारिशों पर ट्रेनिंग शिविर को मंजूरी दी है जो बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों और हांगजोऊ एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए अहम होगा।

महासंघ की विज्ञप्ति के अनुसार 14 सदस्यीय टीम में 4 फ्रीस्टाइल, 4 ग्रीको रोमन पहलवान, 4 ‘स्पारिंग’ जोड़ीदार और 2 कोच शामिल हैं। स्वदेश लौटने के बाद ये सभी सोनीपत में भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में होने वाले राष्ट्रीय शिविर से जुड़ेंगे। इसके साथ ही 48 महिला पहलवानों का लखनऊ में राष्ट्रीय शिविर लगाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News