RCB के लिए सिराज-हसरंगा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, नहीं रखना चाहेंगे याद

punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 11:05 PM (IST)

खेल डैस्क : राजस्थान रॉयल्स ने आखिरकर आईपीएल क्वालिफायर 2 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर फाइनल में जगह बना ली। बेंगलुरु के लिए केवल जोस बटलर को ही रोकना मुश्किल हो गया। बटलर ने बेंगलुरु के सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। खास तौर पर बेंगलुरु के मोहम्मद सिराज और वानिंदु हसरंगा तो इस सीजन में सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज कर गए। दोनों गेंदबाजों ने इस सीजन में 30-30 छक्के खाए हैं। यह संभावित एक फ्रेंचाइजी द्वारा एक ही सीजन में खाए गए सर्वाधिक छक्कों का यह रिकॉर्ड है। देखें आंकड़े-

आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के खाने वाले गेंदबाज
30* मोहम्मद सिराज (2022)
30* वानिंदु हसरंगा (2022)
29 ड्वेन ब्रावो (2018)
28 युजी चहल (2015)
27* युजी चहल (2022)

Mohammed Siraj, Wanindu Hasaranga, RCB, RCB vs RR, IPL 2022, IPL News in hindi, मोहम्मद सिराज, वानिंदु हसरंगा, आरसीबी, आरसीबी बनाम आरआर, आईपीएल 2022, आईपीएल समाचार हिंदी में


अगर दोनों प्लेयरों की गेंदबाजी प्रदर्शन की बात की जाए तो हसरंगा के लिए यह सीजन यादगार भी रहा। उन्होंने 16 मैचों में 16 की औसत से 26 विकेट लिए। वह अभी राजस्थान के स्पिनर युजी चहल के साथ पर्पल कैप की रेस में बराबरी पर चल रहे हैं। वहीं, सिराज इस सीजन को याद रखना नहीं चाहेंगे। आरसीबी ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिटेन किया था लेकिन उन्होंने 15 मैचों में केवल 9 ही विकेट लिए। उनकी इकोनमी 10 से ज्यादा की रही जोकि निश्चित रूप से ठीक नहीं थी। 

 

यह भी पढ़ें:- IPL 2022 : ‘मैंने जोस बटलर को बतौर दूसरा पति अडॉप्ट किया है’

 

अगर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले की बात करें तो बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए रजत पाटीदार के 58 रनों की बदौलत 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 157 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने जोस बटलर की बदौलत तेजतर्रार शुरूआत की। बटलर ने 23 गेंदों में अर्धशतक लगाने के बाद भी बेंगलुरु के गेंदबाजों की पिटाई जारी रखी और अपनी टीम को जीत के पास ले गए। 

 

यह भी पढ़ें:- IPL 2022 : Jos Buttler ने छोड़ा केन विलियमसन को पीछे, अब Warner के इस रिकॉर्ड पर नजरें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News