ललित मोदी को IPL 2009 फेमा मामले में राहत, बना रहे भारत आने का प्लान

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 07:16 PM (IST)

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने बुधवार को कहा कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) से जुड़े 2009 के IPL दक्षिण अफ्रीका मामले में अपीलीय न्यायाधिकरण से बड़ी कानूनी राहत मिलने के बाद वह इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारत आने की योजना बना रहे हैं। 

मोदी ने इस फैसले को 16 साल लंबी कानूनी लड़ाई में अपनी जीत बताया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में मोदी ने कहा कि न्यायाधिकरण के फैसले ने आखिरकार इस मामले में उनके रुख के पीछे की सच्चाई को सामने ला दिया है। 

मोदी ने कहा, 'मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं। यह सचमुच में मेरे लिए एक शानदार दिन है। मैंने 16 साल तक लड़ाई लड़ी है और मीडिया तथा सभी लोगों से जो कुछ कहता आया हूं, वह आखिरकार सच साबित हुआ है।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News