रिपोर्ट : Kiara Advani महिला प्रीमियर लीग 2023 के उद्घाटन समारोह में बिखेरेंगी जलवा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 28, 2023 - 10:32 PM (IST)

खेल डैस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी जोकि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी कर चुकी हैं, एक छोटे ब्रेक के बाद फिर से सक्रिय हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कियारा पहली बार महिला प्रीमियर लीग में परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बीसीसीआई की ओर से महिला क्रिकेट के उत्थान के लिए चार मार्च से महिला प्रीमियर लीग करवाई जा रही है। 4 मार्च को मुंबई पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस में होना है। यहां उद्घाटन समारोह में कियारा परफॉर्म करती हुईं नजर आ सकती हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

ये पांच टीमें खेलेंगी
दिल्ली कैपिटल्स (कप्तान घोषित होना बाकी)
गुजरात जायंट्स (बेन मूनी)
मुंबई इंडियंस (हरमनप्रीत कौर)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (स्मृति मंधाना)
यूपी वॉरियर्स (एलिसा हेली)

बता दें कि आईपीएल ऑक्शन फरवरी 2023 को मुंबई में हुई थी। इसमें 1,500 खिलाडिय़ों ने अपना नाम रजिस्टर्ड कराया था। प्रत्येक टीम केपास खर्च करने के लिए 12 करोड़ रुपए थे। 12 खिलाड़ी तो 6 खिलाड़ी विदेशी खरीदे जा सकते थे। भारतीय स्टार स्मृति मंधाना रिकॉर्ड 3.40 करोड़ रुपए के साथ लीग की सबसे महंगी प्लेयर बनीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News