रिपोर्ट्स : भारत करेगा आई.सी.सी.क्रिकेट विश्व कप 2031 की मेजबानी
punjabkesari.in Thursday, Nov 11, 2021 - 09:49 PM (IST)

खेल डैस्क : 2031 में होने वाला क्रिकेट विश्व कप भारत में हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक टी-20 विश्व कप 2024 यूएस और विंडीज में होने की संभावना है। ऐसे में 2031 एडिशन के लिए बीसीसीआई का दावा सबसे ज्यादा मजबूत है। बता दें कि भारत पहले ही 2023 में होने वाले विश्व कप की मेजबानी हासिल कर चुका है।
Cricket News :- रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से आराम, यह होंगे नए टेस्ट कप्तान
आई.सी.सी. क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए यूएस का रुख कर रहा है। 2024 का विश्व कप 20 टीमों का होगा। इस दौरान 55 मैच खेले जाएंगे। अमरीका पहले ही अपनी क्रिकेट की टीम बना चुका है। ऐसे में अमरीका में विश्व कप होने से क्रिकेट के तेजी से बढऩे के आसार हो जाएंगे। आई.सी.सी. ने 2024 से लेकर 2031 तक होने वाले टूर्नामैंट्स का कैलेंडर अपडेट किया है। नया साइकिल 2024 विश्व कप से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा 2027 और 2031 के विश्व कप में 14 टीमें देखने को मिल सकती हैं।
Cricket News :- IND vs NZ : जयपुर में होने वाले मैच में दर्शकों के हित के लिए क्रिकेट संघ ने लिया यह फैसला
अगर बीसीसीआई को विश्व कप करवाने की अनुमति मिली तो यह पांचवां मौका होगा जब भारत में आई.सी.सी. का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट करवाया जाएगा। भारत में पहली बार 1987 में विश्व कप करवाया गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम जीती थी। 1996 में भारत ने पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ मिलकर विश्व कप का आयोजन किया था। फिर 2021 में सिर्फ भारत में विश्व कप हुआ। टी-20 विश्व कप 2021 भी भारत में ही होना था लेकिन कोरोना के मामलों के चलते इसे यूएई में शिफ्ट कर दिया गया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Pitru Paksha: इस दिन से शुरू होगा पितृ पक्ष, यह है पूरी List

Budhwar Ke Achuk Upay: श्री गणेश’ को प्रसन्न करने के लिए इस दिशा में बैठकर करें पूजा, होगा हर सपना पूरा

USA: न्यायाधीश ने Donald Trump को अरबों डॉलर के Fraud में पाया दोषी, सालों तक की धोखाधड़ी में खड़ी की इतने बिलियन की संपत्ति