IND vs ENG : ऋषभ पंत के निशाने पर वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड, टेस्ट में लगाएंगे सर्वाधिक छक्के
punjabkesari.in Monday, Jul 21, 2025 - 01:10 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड के खिलाफ अहम चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम ओल्ड ट्रैफर्ड में तैयारी कर रही है। इसी बीच सभी निगाहे ऋषभ पंत पर टिकी है जो सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने से अब सिर्फ तीन छक्के दूर है। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज पंत अगर ऐसा करते है तो टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए वह वीरेंद्र सहवाग के 90 छक्कों के ऐतिहासिक आंकड़े को पीछे छोड़ देंगे। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो सालो से किसी ने छुआ तक नहीं है।
हालांकि लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान उन्हें उंगली में चोट लगी थी, फिर भी मैनचेस्टर टेस्ट में विकेटकीपर के तौर पर उनके खेलने की पूरी उम्मीद है। यदि वह मैदान पर उतरते है तो यह मुकाबला उनके लिए व्यक्तिगत और भारतीय टीम दोनो के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
वीरेंद्र सहवाग ने अपनी आक्रामक शैली से 103 टेस्ट की 178 इनिंग्स में 90 छक्के लगाए। वही मात्र 27 वर्षीय ऋषभ पंत ने अपने करियर के 46 टेस्ट मैचों में अब तक 88 छक्के लगा दिए है और रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। पंत की इस उपलब्धि को और खास बनाता है उनका 74.19 का स्ट्राइक रेट जो कि टेस्ट में मध्य क्रम के बल्लेबाज के लिए बेहद असाधारण है। तुलना करे तो सहवाग का स्ट्राइक रेट 82.18 था जो उन्होंने एक ओपनर के तौर पर अधिकतर तेज पिचो पर हासिल किया था।
भारतीय टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज :
वीरेंद्र सहवाग – 90 छक्के
रोहित शर्मा – 88 छक्के
ऋषभ पंत – 88 छक्के
एमएस धोनी – 78 छक्के
रवींद्र जडेजा – लगभग 72 छक्के
सचिन तेंदुलकर – 69 छक्के
कपिल देव – 61 छक्के
सौरव गांगुली – 57 छक्के