रोहित का फॉर्म में लौटना मुंबई के लिए अच्छा संकेत : पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री

punjabkesari.in Wednesday, Apr 12, 2023 - 01:06 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा संकेत है। मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों में पहली जीत दर्ज की। 

दिल्ली ने 172 रन बनाए जिसके जवाब में मुंबई ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। रोहित ने 65 रन बनाए जो 24 पारियों के बाद उनका पहला अर्धशतक है। शास्त्री ने स्टार स्पोटर्स से कहा, ‘रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ दबाव का बखूबी सामना किया। उन्होंने मोर्चे से अगुवाई की। उनका फॉर्म में लौटना उनके और टीम के लिए अच्छा है।' उन्होंने कहा, ‘इस जीत से आगे के मैचों के लिए मुंबई का आत्मविश्वास बढ़ेगा।' 

इस बीच महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर चाहते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आएं। चेन्नई को बुधवार को राजस्थान रॉयल्स से खेलना है जो बतौर कप्तान धोनी का 200वां मैच है। गावस्कर ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि धोनी बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आएंगे ताकि उन्हें दो तीन ओवर अधिक खेलने को मिले। वह बड़ी पारियां खेलने में माहिर हैं।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News