IPL Playoff का बड़ा रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम, मुंबई करेगी सालों तक याद

punjabkesari.in Friday, May 30, 2025 - 10:00 PM (IST)

खेल डैस्क : आईपीएल प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम हो गया है जिन्होंने 2025 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 81 रन की शानदार पारी खेली। दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 71 रन बनाए। ड्वेन स्मिथ और लेंडल सिमंस ने 2013 और 2015 में चेन्नई के खिलाफ 68 रन की पारियां खेलीं, जबकि रोहित ने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी 68 रन बनाए। लेंडल सिमंस ने 2014 में चेन्नई के खिलाफ 67 रन और 2015 में फिर चेन्नई के खिलाफ 65 रन बनाए। ये आंकड़े मुंबई के बल्लेबाजों की प्लेऑफ में दमदार बल्लेबाजी को दर्शाते हैं, जिसमें रोहित और सूर्यकुमार जैसे खिलाड़ियों ने बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है।

 


टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 305 छक्के जड़े हैं। मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा 264 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने आरसीबी की ओर से 263 छक्के लगाए थे। वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 260 छक्के लगाए हैं और चौथे स्थान पर हैं। मुंबई के किरोन पोलार्ड 258 छक्कों के साथ पांचवें, RCB के एबी डिविलियर्स 240 छक्कों के साथ छठे, कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल 225 छक्कों के साथ सातवें, और चेन्नई के सुरेश रैना 219 छक्कों के साथ 8वें स्थान पर हैं। भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा ने 205 छक्के लगाए हैं। 

 


बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली 8618 रनों के साथ शीर्ष पर हैं। रोहित शर्मा ने मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7000 रन पूरे कर दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। शिखर धवन (6769), डेविड वॉर्नर (6565) और सुरेश रैना (5528) क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। सबसे ज्यादा छक्कों की बात करें तो क्रिस गेल 357 छक्कों के साथ पहले, रोहित शर्मा 300+ छक्कों के साथ दूसरे, विराट कोहली (291), एमएस धोनी (264) और एबी डिविलियर्स (251) के साथ शीर्ष पांच में शामिल हैं। अर्धशतकों में कोहली 63 के साथ पहले, वॉर्नर 62 के साथ दूसरे, धवन 51 के साथ तीसरे, रोहित 47 के साथ चौथे और केएल राहुल 40 अर्धशतकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News