होटल रूम में रितिका संग ट्रेनिंग करते नजर आए रोहित शर्मा, वीडियो
punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2020 - 03:20 PM (IST)

नई दिल्ली : यूएई में 19 सितंबर से शुरू होने जा रहे आईपीएल के लिए सभी 8 टीमें पहुंच गई है। कोविड-19 के कारण सुरक्षा घेरा मजबूत है ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने होटलों में ही रूटीन वर्कआऊट निपटा रहे हैं। इसी क्रम में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो बाहर आया है। होटल रूम में पत्नी रितिका के साथ रोहित टे्रनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित ने उक्त वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर शेयर की है। साथ ही कैप्शन लिखा है- स्ट्रॉन्ग टुगैदर। देखें वीडियो-
Stronger together 💙 pic.twitter.com/fMlGiRWoHG
— Rohit Sharma (@ImRo45) August 25, 2020
बता दें कि जैव सुरक्षा के माहौल में इस बार यूएई के तीनों मैदानों पर आईपीएल खेला जाना है। आईपीएल को लेकर सख्त प्रबंध किए गए हैं। किसी भी प्लेयर को अलग जगह पर घूमने की इजाजत नहीं मिली है। खिलाड़ी मैच से पहले ही होटल से निकलेंगेे। सीधा स्टेडियम से वापस होटल आएंगे। इस दौरान सभी खिलाड़ी अपने रूटीन वर्कआऊट अपने कमरों में ही निपटा रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के सामने आएगी चुनौती
रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम यूएई में पहुंच चुकी है। रोहित एक बार फिर से 5वां कप जीतने के लिए अपने साथियों के संग ताकत लगाएंगे। हालांकि रोहित को इस दौरान यूएई में टीम के बुरे प्रदर्शन से भी रूबरू होना पड़ेगा। इससे पहले भी दुबई में आईपीएल खेला गया था। यहां खेले गए 5 मुकाबलों में से एक में भी मुंबई को सफलता हासिल नहीं हुई थी। मुंबई इंडियंस इस बुरे रिकॉर्ड से बचना चाहेगी।