SA vs NZ : केन विलियमसन ने ठोकी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकों की हैट्रिक
punjabkesari.in Wednesday, Mar 05, 2025 - 05:44 PM (IST)

खेल डैस्क : न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तहत सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ दिया है। खास बात यह है कि केन का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने जून 2019 में विश्व कप के दौरान बर्मिंघम के मैदान पर नाबाद 106 रन बनाए थे। फिर फरवरी 2025 में उन्होंने 113 गेंदों पर नाबाद 133 रन जड़े। अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में उन्होंने 94 गेंदों पर 102 रन जड़कर यह गजब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यही नहीं, केन का यह 15वां वनडे शतक भी है। देखें रिकॉर्ड-
आईसीसी टूर्नामेंट्स में चौथा शतक
केन विलियमसन के अब आईसीसी टूर्नामेंट्स में 4 शतक हो गए हैं। इसी मैच में रचिन रवींद्र ने शतक लगाकर अपनी संख्या पांच की थी। इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड की ओर से नाथन एस्टल भी आईसीसी इवेंट्स मे 3 शतक लगा चुके हैं। यही नहीं, विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी चौथा शतक लगाया। किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतक की लिस्ट में न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल (5 बनाम भारत) और रोस टेलर (5 बनाम भारत) भी बने हुए हैं।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के सर्वाधिक शतक
रॉस टेलर - 21 शतक
मार्टिन गुप्टिल - 18 शतक
नाथन एस्टल - 16 शतक
केन विलियमसन - 15 शतक
स्टीफन फ्लेमिंग - 8 शतक
ओवरऑल सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक
100 : सचिन तेंदुलकर, भारत
82 : विराट कोहली, भारत
71 : रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया
63 : कुमार संगाकारा, श्रीलंका
62 : जैक कैलिस, दक्षिण अफ्रीका
48 : केन विलियमसन, न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड दिग्गज इस लिस्ट में 12वें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने स्टीव स्मिथ और राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है।
मौजूदा टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के 5 शतक
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज शतक लगाने वाले में अव्वल चल रहे हैं। टूर्नामेंट में अब तक 13 शतक लग चुके हैं जिनमें से सर्वाधिक 5 न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने लगाए हैं। इससे पहले 2006 एडिशन में विंडीज बल्लेबाजों ने 4 शतक लगाए थे।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका : रयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेरसन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
न्यूजीलैंड : विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ'रूर्के