अमेलिया केर का ऑलराउंड प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी जीत, सीरीज 4-1 से अपने नाम की

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 02:02 PM (IST)

क्राइस्टचर्च : अमेलिया केर (105/ दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड की महिला टीम ने बुधवार को खेले गये पांचवें टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 92 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला 4-1 से अपने नाम कर ली हैं। अमेलिया केर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच' और प्लेयर ऑफ द सीरीज'के पुरस्कार से नवाजा गया। 

195 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे बेबस नजर आए। दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नो विकेट पर 102 रन ही बना सकी और मुकाबला 92 रनों से हार गई। एनरी डकर्सन ने सर्वाधिक 23 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सुने लूस ने (13) और कायला रेनेके ने (10) रनों का योगदान दिया। अयाबोंगा खाका (12) रन बनाकर नाबाद रही। शेष सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। 

न्यूजीलैंड के लिए लिया तहुहू ने तीन विकेट लिए। सोफी डिवाइन और अमेलिया केर को दो-दो विकेट मिले। नेंसी पटेल और फ़्लोरा डेवनशायर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 194 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहला विकेट 9 रन के स्कोर गिरने के बाद अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। हालांकि इस दोरान अमेलिया केर एक छोर थामे विस्फोटक बल्लेबाजी करती रही। जॉर्जिया प्लिमर ने (27) और ब्रूक हैलिडे (26) रनों का योगदान दिया। अमेलिया केर ने 55 गेंदों में 19 चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 105 रनों की पारी खेली। उन्हें पारी के आखिरी ओवर में अयाबोंगा खाका ने आउट किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका और टुमी सेखुखुने ने तीन-तीन विकेट लिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News