सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट लेने के बाद ठोके थे 95 रन, बनाया था बड़ा रिकाॅर्ड

punjabkesari.in Thursday, Jan 14, 2021 - 02:27 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई सारे रिकार्ड बनाए हैं। इनमें से एक रिकाॅर्ड उन्होंने आज ही के दिन सन् 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। सचिन पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में 6000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने थे। 

पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में खेले गए इस वनडे मैच के दौरान पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुक्सान पर 212 रन बनाए थे। इस दौरान तेंदुलकर ने 7 ओवर खिलाते हुए 45 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद तेंदुलकर ने बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन दिखाया था और 121.79 की स्ट्राइक रेट से 78 गेंदों पर 95 रन बनाए थे जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनकी इसी पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था। 

जहां तक वनडे में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाली बात है तो सचिन ने 170 इनिंग्स में ये कमाल करके दिखाया था। उस समय उनकी उम्र  24 साल 8 महीने और 21 दिन थी। वहीं इस समय वनडे में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने के मामले में सचिन 24वें नम्बर पर हैं। वनडे में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले पांच बल्लेबाज - 

1. हाशिम अमला - 123 इनिंग्स 
2. विराट कोहली - 136 इनिंग्स 
3. केन विलियमसन - 139 इनिंग्स 
4. विव रिचर्ड्स - 141 इनिंग्स 
5. सौरव गांगुली - 147 इंनिंग्स 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News