बंगाल नहीं अब इस टीम से खेल सकते हैं Wriddhiman Saha, चल रहा है विवाद

punjabkesari.in Sunday, Jun 19, 2022 - 09:37 PM (IST)

कोलकाता : भारतीय टीम से बाहर किए गए विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ‘खिलाड़ी कम मार्गदर्शक’ की भूमिका के लिए त्रिपुरा से बातचीत कर रहे हैं। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी। साहा का बंगाल क्रिकेट संघ से भी विवाद हो गया था। इस अधिकारी ने कहा- वह त्रिपुरा के लिए ‘खिलाड़ी कम मेंटोर’ की भूमिका निभाना चाहते हैं। वह त्रिपुरा में शीर्ष परिषद के कुछ सदस्यों से बातचीत कर रहे हैं लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा- पहले उन्हें कैब से और फिर बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से अनापत्ति पत्र हासिल करना होगा, तभी यह प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। गुजरात टाइटन्स के इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले साहा से इस पर बात नहीं हो सकी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News