स्टार क्रिकेटर की पत्नी होने पर क्या होती है मुश्किलें, साक्षी धोनी खुलकर बोलीं

punjabkesari.in Saturday, Mar 12, 2022 - 05:54 PM (IST)

खेल डैस्क : चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे चर्चित टीमों में से एक रही है। खास तौर पर महेंद्र सिंह धोनी जोकि रिकॉर्ड बार अपनी टीम को फाइनल तक लेकर गए हैं। धोनी हर समय चर्चा में तो रहते हैं उनकी पत्नी साक्षी भी अपने लाइफ स्टाइल, सेलिब्रेशन के कारण चर्चा में रहती है। साक्षी लगभग हर आईपीएल में धोनी का उत्साह बढ़ाती हुई दिखती है। अब साक्षी ने सीएसके के एक कार्यक्रम के दौरान स्टार क्रिकेटर की पत्नी होने के कारण होने वाली मुश्किलों पर बात की है। साक्षी का कहना है कि -  इसे अनुकूलित करने में सक्षम होने बहुत जरूरी है। एक खिलाड़ी से शादी करना सामान्य जीवन शैली से काफी अलग है।

Difficulties, Star cricketer, Sakshi Dhoni, MS Dhoni, Cricket news in hindi, Sports news, चेन्नई सुपर किंग्स, आईपीएल, साक्षी धोनी, IPL 2022, IPL news in hindi, sports news

साक्षी ने चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा- जब आपकी शादी हो जाती है और आपके पति ऑफिस जाते हैं तो सामान्य जीवन बदल जाता है। लेकिन हमारे पति खेल खेलने जाते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि आपको बस उसी के अनुसार खुद को ढालने और बदलने की जरूरत होती है। जिस तरह से वे आपसे उम्मीद करते हैं आपको बस समायोजन करने की जरूरत होती है।

Difficulties, Star cricketer, Sakshi Dhoni, MS Dhoni, Cricket news in hindi, Sports news, चेन्नई सुपर किंग्स, आईपीएल, साक्षी धोनी, IPL 2022, IPL news in hindi, sports news

साक्षी ने इस दौरान हाई प्रोफाइल क्रिकेटर की पत्नी होने के कारण होती परेशानियों पर भी बातकी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में आपका निजी समय कोई नहीं होता। आपके पास अपना निजी स्थान नहीं होता। आप वैसे नहीं हो सकते जैसे आप मूल रूप से अभी कैमरों के सामने रहते हैं। कुछ लोग कैमरे के सामने सहज होते हैं, कुछ लोग नहीं। अगर आप जनता के सामने हैं तो वह आपको जज करती है, खासकर जब आप एक क्रिकेटर की पत्नी होती हैं। यहां तक कि जब आप दोस्तों के साथ घूमने भी जाते हो तब भी वह बात करते हैं।

Difficulties, Star cricketer, Sakshi Dhoni, MS Dhoni, Cricket news in hindi, Sports news, चेन्नई सुपर किंग्स, आईपीएल, साक्षी धोनी, IPL 2022, IPL news in hindi, sports news

बता दें कि साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। दोनों के पिता एक ही ऑफिस में काम करते थे। ऐसे में दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना रहता था। साक्षी जब थोड़ी बढ़ी हुई तो उनके पिता का ट्रॉसफर दूसरे शहर हो गए। धोनी कई साल बाद जब क्रिकेटर बन गए तो एक होटल में उनकी साक्षी के साथ मुलाकात हो गई। तब से वह एक साथ हैं।

Difficulties, Star cricketer, Sakshi Dhoni, MS Dhoni, Cricket news in hindi, Sports news, चेन्नई सुपर किंग्स, आईपीएल, साक्षी धोनी, IPL 2022, IPL news in hindi, sports news

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने साल 2010 में शादी कर ली थी। उनके घर फरवरी 2015 को बेटी जीवा ने जन्म लिया। जीवा अक्सर आईपीएल में पिता धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम को चीयर्स करती हुई दिख जाती हैं। साक्षी एक बार फिर से प्रेग्रेंट हैं। उम्मीद है कि वह इस साल मई में दोबारा मां बन सकती है।

 

 

----------------------------------------

PunjabKesari

WWE की किम कार्दशियन हैं यह रैसलर, रिविलिंग फोटोशूट आपको कर देगा मदहोश

Sports

-------------------------------------------


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News