धोनी को लेकर पत्नी साक्षी का बड़ा खुलासा, कहा- किसी और का गुस्सा मुझपर निकालते हैं

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2020 - 12:41 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है। इसका कारण है कि वह मुश्किल स्थिति में भी क्रीज पर शांत रहते हैं। हालांकि वह कई बार गुस्से में भी दिखाई दिए हैं। लेकिन धोनी की पत्नी साक्षी का कहना है कि किसी और का गुस्सा वह उनपर निकालते हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में जारी एक वीडियो में किया है। 

बीते दिनों साक्षी धोनी का जन्मदिन था। इस मौके को उन्होंने काफी अच्छे से मनाया और इस दौरान उन्हें लोगों से बधाईयां भी मिली। इस दौरान धोनी की कप्तानी वाली आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने एक ट्विटर पर साक्षी का एक वीडियो शेयर किया में उन्होंने धोनी को लेकर कुछ बातें की जिसमें ये भी शामिल थी। साक्षी ने कहा, आमतौर पर धोनी हर चीज में शांत रहते हैं, लेकिन एक सिर्फ वहीं हैं जो कैप्टन कूल को उकसा सकती हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ मैं ही धोनी को उकसा या परेशान कर सकती हूं, क्योंकि उनके सबसे ज्यादा करीब में ही हूं. वह किसी और का गुस्सा मेरे ऊपर गुस्सा निकालते हैं, लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। 

साक्षी ने कहा हम क्रिकेट के बारे में चर्चा नहीं करते। यह उनका प्रोफेशन है और वह प्रोफेशनल हैं। जीवा सिर्फ धोनी की ही सुनती है। अगर मैं उसे कुछ करने को बोलती हूं, अगर मैं उसे बोलती हूं कि अपना खाना जल्दी खत्म करो या सब्जी खाओ तो मुझे उसे 10 बार कहना पड़ता है। यहां कि तक माही की मां को भी कई बार कहना पड़ता है लेकिन माही जीवा से सिर्फ एक बार कहते हैं और वह तुरंत मान लेती है। 

इस दौरान साक्षी धोनी के लंबे बालों वाले हेयरस्टाइल पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि लकी हूं कि मैंने उन्हें लंबे बालों में नहीं देखा। अगर मैं उनसे तब मिली होती, जब उनके लंबे-लंबे ऑरेंज बाल थे तो मैं उन पर ध्यान भी नहीं देती। सुंदरता की जानकारी होनी ही चाहिए। यह जॉन (अब्राहम) पर सूट करते हैं लेकिन लंबे बालों के साथ माही और उनके ऊपर वह ऑरेंज कलर अच्छा नहीं दिखता था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News