Saqlain Mushtaq ने बताया- कैसे मिला उनकी विशेष डिलिवरी ‘दूसरा’ को यह नाम

punjabkesari.in Thursday, Mar 16, 2023 - 03:50 PM (IST)

खेल डैस्क : दुनिया के बड़े स्पिनर्स के लिए ‘दूसरा’ डिलिवरी विकेट लेने के लिए तगड़ा हथियार रही है। वर्तमान क्रिकेटर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सकलैन मुश्ताक को दूसरा का जन्मदाता मानते हैं। सकलैन ने एक शो के दौरान बताया है कि उनकी विशेष गेंदबाजी को दूसरा नाम पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर मोईन खान ने दिया था। बता दें कि सकलैन पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर रहे हैं। उन्होंने 49 टेस्ट में 208 तो 169 वनडे मुकाबलों में 288 विकेट चटकाए हैं। सकलेन ने दूसरा के पीछे की रोचक कहानी भी बताई है। देखें वीडियो-

 


सकलैन के रिकॉर्ड
सकलैन वनडे फार्मेट में 250 विकेट लेने वाले सबसे तेज गेंदबाज हैं। सकलेन के नाम पर टेस्ट फार्मेट में शतक भी दर्ज है। सकलेन ने यह शतक साल 2001 में क्राइस्टचर्च के मैदान पर लगाया था। हाईस्कोरिंग मैच में सकलैन ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को तेज पिच पर काफी धुना था। भारतीय फेंस उन्हें 1999 में चेन्नई में खेले गए टेस्ट मुकाबले के लिए जानते हैं। टीम इंडिया के खिलाफ इस मुकाबले में सकलेन ने 10 विकेट ली थीं। उक्त मैच में सचिन तेंदुलकर पाकिस्तान की जीत में अड़ गए थे लेकिन सकलैन ने दोनों पारियों में उनका विकेट निकालकर अपने देश को 12 रन से महत्वपूर्ण जीत दिलवाई थी। साल 2000 में सकलेन विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुने गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News