सविता और हरमनप्रीत वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, 1975 विश्व कप विजेता हॉकी टीम भी सम्मानित
punjabkesari.in Saturday, Mar 15, 2025 - 08:04 PM (IST)

नई दिल्ली : पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को हॉकी इंडिया 7वें सालाना पुरस्कार में वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी और दिग्गज गोलकीपर सविता को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार मिला। 50 वर्ष पहले 15 मार्च को ही कुआलालम्पुर में भारत को एकमात्र विश्व कप जिताने वाली अजितपाल सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम को ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।
Savita, the Hockey India Baljit Singh Award Goalkeeper of the Year 2024 winner, shares her gratitude and thoughts on this incredible honor! 🎙💙
— Hockey India (@TheHockeyIndia) March 15, 2025
From game-saving stops to leading from the front, she has been a pillar of strength for Indian hockey.
Watch as she thanks everyone… pic.twitter.com/WUT95Gc1pn
पिछले साल पेरिस ओलंपिक में दस गोल करके भारत को लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि पुरस्कार काफी मायने रखते हैं और युवाओं को इससे प्रेरणा मिलती है ।मैं उन्हें इतना ही कहूंगा कि नतीजे का दबाव लिये बिना कड़ी मेहनत करते रहें। वहीं, तीसरी बार पुरस्कार जीतने वाली पूर्व कप्तान सविता ने वीडियो संदेश में कहा कि इस पुरस्कार से मुझे आगे और मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। यह मेरे साथी खिलाड़ियों को समर्पित है।
Every cap, every goal, every match played at the highest level is a testament to dedication, resilience, and excellence. These incredible players have etched their names in history with remarkable milestone achievements in FIH & International Tournaments! 🎖️🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) March 15, 2025
🏑 Boby Singh… pic.twitter.com/vY87XSQWUs
One of the oldest and most prestigious hockey tournaments in the world, Beighton Cup, has been awarded the Hockey India President Award for Outstanding Achievement 2024! 🎖🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) March 15, 2025
A tournament that has shaped legends and witnessed iconic moments in Indian hockey, the Beighton Cup… pic.twitter.com/naEhIEGjtW
वहीं, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का बलजीत सिंह पुरस्कार भी सविता को मिला। सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का परगट सिंह पुरस्कार अमित रोहिदास ने जीता जबकि सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर का अजितपाल सिंह पुरस्कार हार्दिक सिंह को मिला। सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड का धनराज पिल्लै पुरस्कार अभिषेक को दिया गया। वर्ष 2024 की सर्वश्रेष्ठ अंडर 21 महिला खिलाड़ी का असुंथा लाकड़ा पुरस्कार ड्रैग फ्लिकर दीपिका को मिला जबकि पुरूष वर्ग में जुगराज सिंह पुरस्कार अराइजीत सिंह हुंडल ने जीता।