सात बार के फार्मूला वन विश्व चैंपियन शुमाकर को उपचार के लिए पेरिस लाया गया

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 01:50 PM (IST)

पेरिस : फ्रांस के दैनिक ली पेरिसियन के अनुसार 7 बार के फार्मूला वन विश्व चैंपियन माइकल शुमाकर को सेल थेरेपी सर्जरी के लिए पेरिस के जार्जेस पोंपिदेउ अस्पताल लाया गया है। पेरिस के अस्पताल विभाग ने हालांकि चिकित्सा निजता नियमों का हवाला देकर एएफपी को इसकी पुष्टि करने या इसे खारिज करने से इनकार कर दिया।

ली पेरिसियन समाचार पत्र के अनुसार 50 साल के जर्मनी के शुमाकर को सर्जन फिलिप मेनाशे के मार्गदर्शन में अस्पताल के हृदय रोग संबंधित विभाग में रखा गया है। मेनाशे को हृदय के विफल होने के खिलाफ सेल सर्जरी करने का शीर्ष चिकित्सक माना जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News