कश्मीर से लौटने के बाद जानें कहां बिजी हैं महेंद्र सिंह धोनी, Video
punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 02:58 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल शूटिंग में व्यस्त हैं। धोनी के मैनेजर और उनके बचपन के दोस्त मिहिर दिवाकर के मुताबिक धोनी इस वक्त मुंबई में एक एड की शूटिंग में व्यस्त हैं। दिवाकर ने धोनी का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह मुंबई के ग्रीन वैली स्टूडियो में शूटिंग करते दिखे। धोनी ने मंगलवार को एक और एड शूट किया था और इस दौरान वह मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवनानी के साथ महबूब स्टूडियो में दिखे।
Behind the scenes!😎
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) 21 अगस्त 2019
Video Courtesy : @mihir_diwakar#Dhoni #MSDhoni #ShootDiary pic.twitter.com/KDvm9pLOLp
आईसीसी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हारने के बाद धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से मना कर दिया था। हालांकि इस दौरान उनके संन्यास की खबरें भी सुर्खियों में आई लेकिन ऐसा हुआ नहीं और वह इस दौरान आर्मी के साथ जुड़े। कश्मीर में आर्मी की ट्रेनिंग के दौरान कई बार उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल भी हुए जिसमें वह सेना के साथ ड्यूटी करते और साथी आर्मी जवानों के साथ खेलते नजर आए थे।
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर धोनी खास तौर पर लेह पहुंचे थे जहां उन्होंने आर्मी के जवानों के साथ इस दिन को मनाया। इसके बाद वह आर्मी जनरल हॉस्पिटल भी गए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां से वह वापस अपने घर लौटे और अभी फिलहाल वह मुंबई में हैं। हालांकि वह टीम के साथ कब जुड़ेंगे इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।