चंद्रयान-2 पर वीरेंद्र सहवाग का आया ट्वीट, बोले- इसरो वो है, जहां मुश्किलें शर्मिंदा हैं

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2019 - 10:45 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: चंद्रयान-2' के लैंडर ‘विक्रम' का बीती रात चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और सांसद गौतम गंभीर से लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने ईसरो के काम की जमकर तारीफ की। 

सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा है- ख्वाब अधूरा रहा पर हौसला जिंदा है, इसरो वो है, जहां मुश्किलें शर्मिंदा हैं... हम होंगे कामयाब चंद्रयान 2, #Chandrayan2.....

सहवाग के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- औसत लोगों की इच्छाएं और आशाएं होती हैं। आत्मविश्ववासी लोगों के पास लक्ष्य और योजनाएं होती हैं। हमें आप पर गर्व है इसरो। जय हिंद ...

कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी इसरो की हौसलाअफजाई के लिए ट्वीट किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News