रोहित की तारीफ में शाहिद अफरीदी ने पढ़े कसीदे, चुपके से साधा बाबर आजम पर निशाना

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2024 - 07:11 PM (IST)

कराची : पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने टी20 विश्व कप में टीम की खिताबी जीत के दौरान भारत के कप्तान रोहित शर्मा की बॉडी लैंग्वेज की प्रशंसा की। भारत ने ब्रिजटाउन (बारबाडोस) में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से शिकस्त दी। भारत 2007 के बाद दूसरी बार टी20 विश्व चैम्पियन बना है जबकि पाकिस्तान का अभियान शुरुआती चरण में ही भारत और अमेरिका से हार के साथ खत्म हो गया था।

 

Shahid Afridi, Rohit Sharma, Babar Azam, T20 world cup 2024, cricket news, sports, शाहिद अफरीदी, रोहित शर्मा, बाबर आजम, टी20 विश्व कप 2024, क्रिकेट समाचार, खेल

 

पाकिस्तान के लिए 398 एकदिवसीय और 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले अफरीदी ने कहा कि देखिए, एक कप्तान की भूमिका हमेशा बहुत महत्वपूर्ण होती है। कप्तान की बॉडी लैंग्वेज टीम पर प्रभाव डालती है। कप्तान को उदाहरण स्थापित करना होता है। रोहित शर्मा को ही देख लीजिए। अफरीदी ने कहा कि रोहित ने अपनी आक्रामक शैली से टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अब, उनके (रोहित के) खेल और उनकी खेलने की शैली को देखें, निचले क्रम के बल्लेबाज भी बेखौफ होकर खेलते हैं क्योंकि उनका कप्तान आक्रामक क्रिकेट खेलना पसंद करता है। इसलिए, मैं हमेशा मानता हूं कि कप्तान की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

 

Shahid Afridi, Rohit Sharma, Babar Azam, T20 world cup 2024, cricket news, sports, शाहिद अफरीदी, रोहित शर्मा, बाबर आजम, टी20 विश्व कप 2024, क्रिकेट समाचार, खेल

 

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के ससुर अफरीदी ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को राष्ट्रीय चयन समिति को टीम का कप्तान नियुक्त करने का अधिकार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि पीसीबी अध्यक्ष के मन में अब क्या है। मैं यह देखने का भी इंतजार कर रहा हूं कि क्या बदलाव किए जाएंगे लेकिन मैंने हमेशा टीम का समर्थन किया है और ऐसा करता रहूंगा।

 

बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहले ही दौर से बाहर हो गई थी। टीम के प्रदर्शन से शाहिद अफरीदी भी निराश थे। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम की धीमा खेलने के लिए आलोचना की थी। अफरीदी ने कहा था कि कप्तान को एक उदाहरण सेट करनी होती है लेकिन बाबर बतौर कप्तान ऐसा नहीं कर पाए। उन्हें टीम खिलाड़ियों को मोटिवेट करने की जरूरत थी लेकिन वह इसमें असफल रहे। धीमी बल्लेबाजी के कारण उन्होंने आलोचकों को बोलने का मौका दे दिया। उन्हें आक्रमक रुख अपनाना चाहिए था ताकि उन्हें देखकर बाकी खिलाड़ी भी प्रेरणा ले सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News