मरने से पहले शेन वार्न ने करवाई थी थाई मसाज, सीसीटीवी में कैद हुईं 4 महिलाएं

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 05:25 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेन वार्न का 4 मार्च को थाईलैंड के होटल में निधन हो गया। वार्न की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। पर अब वार्न की मौत के बाद वह जिस होटल में ठहरे थे वहां की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत से पहले शेन वार्न ने थाई मसाज करने वाली महिलाओं को अपने कमरे में बुलाया था। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक 4 मार्च शुक्रवार को दोपहर करीबन दो बजे चार महिलाएं होटल में आती हैं। इन महिलाओं में से दो शेन वार्न के कमरे में चली जाती हैं जबकि दो उनके दोस्तों के पास चली जाती हैं। वहीं एक घंटे बाद यह चारों महिलाएं होटल से बाहर चली जाती हैं। इन महिलाओं के जाने के दो घंटे बाद ही यानि शाम के 5 बजकर 15 मिनट पर वार्न अपने कमरे में बेसुध अवस्था में पड़े मिले।

इसके बाद शेन वार्न के दोस्तों ने उन्हें 20 मिनट तक सीपीआर दी और होश में लाने की कोशिश की। पर वह जब नहीं उठे तो एंबुलेंस को बुलाया गया। अस्पताल पहुंचने पर शेन वार्न को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं शेन वार्न की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ चुकी हैं। जिसमें उनकी मौत प्राकृतिक कारणों बताई गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Related News