सोफी ने लहंगे में लूटी महफिल... तो शिखर धवन की 18K गोल्ड घड़ी ने खींचा सबका ध्यान, कीमत जान रह जाएंगे दंग!
punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 04:57 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी निजी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है। उन्होंने 21 फरवरी को अपनी पार्टनर सोफी शाइन के साथ शादी की। यह शादी इस साल की चर्चित सेलिब्रिटी वेडिंग्स में से एक मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर हल्दी, मेहंदी, संगीत और शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
संगीत नाइट बनी आकर्षण का केंद्र
शादी से पहले आयोजित संगीत समारोह बेहद भव्य रहा। समारोह का माहौल किसी फिल्मी सेट जैसा नजर आया। जैसे ही सोफी शाइन ने वेन्यू में एंट्री की, सभी की नजरें उन पर टिक गईं। संगीत के मौके पर सोफी ने मशहूर डिजाइनर जोड़ी Rimple and Harpreet Narula द्वारा डिजाइन किया गया शैम्पेन-गोल्ड रंग का लहंगा पहना। लहंगे की बारीक कढ़ाई और हल्की चमक ने उनके लुक को बेहद आकर्षक बना दिया। उनका स्टाइल ज्यादा भड़कीला नहीं बल्कि क्लासी और एलीगेंट था, जो उनकी सादगी भरी खूबसूरती को उभार रहा था।

ज्वेलरी के लिए उन्होंने रॉयल गोल्ड चोकर, मांग टीका और झुमके चुने, जिससे उनका लुक और भी शाही लग रहा था। मेकअप सॉफ्ट और ग्लोइंग रखा गया, जबकि खुले वेवी हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को खास बना दिया।
शिखर धवन का स्टाइल भी चर्चा में
जहां एक ओर सोफी का लुक सुर्खियों में रहा, वहीं शिखर धवन का अंदाज भी कम नहीं था। उन्होंने संगीत समारोह में आइवरी रंग की शेरवानी पहनकर क्लासिक जेंटलमैन लुक अपनाया। सबसे ज्यादा ध्यान उनकी कलाई में पहनी गई घड़ी ने खींचा। शिखर ने Rolex Day-Date 40 पहनी थी, जो 18 कैरेट येलो गोल्ड और ‘प्रेसिडेंट’ ब्रेसलेट डिजाइन में आती है। इस लग्जरी घड़ी की कीमत लगभग 65 लाख रुपये बताई जा रही है। इससे एक बार फिर साबित हुआ कि फैशन और स्टाइल के मामले में भी वह किसी से कम नहीं हैं।
शादी में दिखा खास कलर कोऑर्डिनेशन
शादी समारोह में शिखर और सोफी ने न्यूट्रल और सटल शेड्स को चुना। दोनों के आउटफिट्स एक-दूसरे के साथ खूबसूरती से मेल खाते नजर आए। शादी के दिन सोफी ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया खास लहंगा पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 40 वर्षीय शिखर धवन की यह दूसरी शादी है और उनकी जीवनसंगिनी उनसे करीब पांच साल छोटी हैं। इस शादी की सबसे बड़ी खासियत इसका सादगी भरा लेकिन शाही अंदाज और परफेक्ट कलर कोऑर्डिनेशन रहा।

फैंस में उत्साह
शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस और क्रिकेट प्रेमी लगातार सोशल मीडिया पर कपल को बधाई दे रहे हैं। शिखर धवन की नई शुरुआत को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

