टी-10 में बदला ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला, काम नहीं आई मैक्सवेल की धुआंधार पारी

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 06:13 PM (IST)

जालन्धर : क्वींसलैंड के मैदान पर ऑस्ट्रेलिा और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए एकमात्र टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने 21 रनों से जीत हासिल कर ली है। बारिश होने के कारण उक्त मैच को अंपायर और रैफरी की सहमति से टी-10 में बदल दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवरों में 108 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की ओर से केवल मैक्सवेल ही 38 रनों की पारी खेल पाए लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिलवा पाए। मैक्सवेल ने अपनी धुआंधार पारी के दौरान दो चौके और दो छक्के भी लगाए। 

PunjabKesarisports

पहले बल्लेबाजी करते हुए क्वांटिम डी कुक और हैंडरिक्स ने अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने महज 2.4 ओवरों में टीम का स्कोर 42 रन पर खड़ा कर दिया था। तभी अगली ही गेंद पर हैंडरिक्स 19 रनों पर कुलटर नील का शिकार हो गए। हैंडरिक्स ने महज 8 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए। इसके बाद कप्तान कप्तान फाफ डु प्लेसिस (27), क्लासेन (12) डेविड मिलर (11) की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 108 रन बोर्ड पर टांग दिए।

PunjabKesarisport Glenn maxwell

उधर, भारी भरकम लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरे ही ओवर में झटका लग गया। कप्तान फिंच महज 7 रन बनाकर लुंगी नगिडी की गेंद पर चलते बने। डार्सी शॉट भी क्रिस मोरिस की गेंद पर शून्य पर आऊट हुए। इसके बाद मैक्सवेल ने क्रिस लिन, स्टोइनिस, एलेस कैरी के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम का स्कोर जरूर आगे बढ़ाया लेकिन यह इतना नहीं था कि वह मैच जीत पाते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News