क्रिकेट : बर्मिंघम खेलों से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा झटका, दो खिलाड़ी चोटिल

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 12:30 PM (IST)

बर्मिंघम : इंग्लैंड दौरे पर गई दक्षिण अफ्रीका की दो खिलाड़ियों को विभिन्न कारणों से स्वदेश लौटना पड़ रहा है और उनका बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में खेलना भी संदिग्ध है। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विज्ञप्ति में कहा की इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में बाहर रहने के बाद मारिजान कैप और टुमी सेखुखुने श्रृंखला के बाकी मैचों से भी बाहर हो गए हैं और उनका 28 जुलाई से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में खेलना भी संदिग्ध है। 

सेखुखुने की ग्रोइन की चोट फिर से उभर आई है जबकि कैप पारिवारिक कारणों से स्वदेश लौटी है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कैप के मामले में कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम की उनकी साथी डेन वान नीकर्क ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके भाई को किसी दुर्घटना में गंभीर चोटें आई हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News