खेली मंत्री राठाैड़ ने बीमार तीरंदाज की सहायता करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया

punjabkesari.in Monday, Jul 09, 2018 - 02:17 PM (IST)

नई दिल्लीः खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज गोहेला बोरो के इलाज के हाथ आगे बढ़ाया है। राठौड़ ने उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपए की मदद को आज मंजूरी दे दी। बोरो सिस्टेमेटिक लूपस एरिथेमैटोसस और कई दूसरे शारीरिक विकारों से ग्रस्त हैं। 

वह असम के कोकराझाड़ जिले के अम्गुरी गांव के एक बेहद गरीब परिवार से आती हैं। सिस्टेमेटिक लूपस एरिथेमैटोसस एक स्वप्रतिरक्षित रोग है जिसमें शरीर की प्रतिरोधक प्रणाली गलती से शरीर के कई हिस्सों में स्वस्थ ऊतकों को निशाना बनाती है।            
PunjabKesari
सहायता राशि खिलाडिय़ों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष (पीडीयूएनडब्ल्यूएफएस) से मंजूर की गयी है। मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार यह वित्तीय सहायता उस 3.37 लाख रुपए की राशि के अलावा है जो खिलाड़ी को जनवरी , 2018 तक के लिए दी गई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News