खेल जगत ने महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी, जानें किसने क्या कहा
punjabkesari.in Sunday, Feb 06, 2022 - 02:54 PM (IST)
मुंबई : क्रिकेटरों की अगुआई में खेल जगत ने रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी। देश के महान संगीत सितारों में शामिल लता (92) की बहन ऊषा मंगेशकर और उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों के अनुसार रविवार को शहर के एक अस्पताल में कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण उनका निधन हो गया।
दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया कि लता जी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। उनके मधुर गीतों ने दुनिया भर में करोड़ों लोगों के दिलों को छुआ है। आपके सभी गीतों और यादों के लिए आपको धन्यवाद। परिवार और प्रियजनों को मेरी ओर से संवेदनाएं।
Deeply saddened to hear about the demise of Lata ji. Her melodious songs touched millions of people around the world. Thank you for all the music and the memories. My deepest condolences to the family & the loved ones. 🙏
— Virat Kohli (@imVkohli) February 6, 2022
भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा कि आपके संगीत ने हमारी आत्मा को छुआ और हमें खुश किया। लता मंगेशकर जी भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आपकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। भारत के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि लता के निधन के साथ देश ने अपनी स्वर कोकिला को खो दिया। उन्होंने लिखा कि भारत ने आज अपनी स्वर कोकिला को खो दिया। इस मुश्किल समय में शोक मनाते हुए लता दीदी के परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं। ओम शांति।
Your music touched our soul and made us smile. Rest in Peace Lata Mangeshkar Ji. Your legacy will inspire generations to come. 🙏 pic.twitter.com/Z5xOcHNmjo
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) February 6, 2022
India lost her Nightingale today. Prayers are with Lata didi's family as we mourn this difficult hour. Om Shanti 🙏
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) February 6, 2022
महान स्पिनर अनिल कुंबले ने ट्वीट किया कि लता मंगेशकर के निधन पर संवेदनाएं। उनकी मधुर आवाज लोगों को प्रेरित करती रहेगी। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मौजूदा प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि भारत रत्न लता मंगेशकर दीदी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनकी आवाज और मधुर गीत अमर रहेंगे। उनके परिवार, मित्रों और दुनिया भर में करोड़ों प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।
Deepest condolences on the passing of #LataMangeshkar Her legendary voice will continue to inspire.🙏🏽
— Anil Kumble (@anilkumble1074) February 6, 2022
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा कि भारत की स्वर कोकिला, एक ऐसी आवाज जो गूंजती है और दुनिया भर के करोड़ों लोगों को खुशी देती थी, वह चली गई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति तहेदिल से संवेदनाएं। ओम शांति। पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने लिखा, ‘‘महान लोग अनंत काल तक जीते हैं। कोई कभी दोबारा उनके जैसा नहीं होगा।
The Nightingale of India ,a voice which has resonated with, brought joy and happiness to millions around the world leaves. Heartfelt Condolences to her family and fans. Om Shanti 🙏#LataMangeshkar pic.twitter.com/O6gWb27x3s
— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 6, 2022
Legends live for eternity! No one will ever be like her! #LataMangeshkar pic.twitter.com/qk5eFX5qcf
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) February 6, 2022
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने लिखा कि भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन से बेहद दुखी हूं। भारत के लिए बड़ा नुकसान। उनकी जादुई आवाज हमेशा अमर रहेगी। ओम शांति। भारतीय फुटबॉल टीम ने भी इस महान गायिका को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि हम भारत की स्वर कोकिला और दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
Extremely saddened by the demise of the Nightingale of India, Lata Mangeshkar ji. A big loss for India. Her magical voice shall remain immortal.
— Mithali Raj (@M_Raj03) February 6, 2022
Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/qfy8QDC77n
ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि ओम शांति। यह महान गायिका कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाई गई थी और उनमें हल्के फल्के लक्षण नजर आ रहे थे जिसके बाद उन्हें आठ जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल के सघन चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉ. प्रतीत सम्दानी और उनकी टीम उनका उपचार कर रही थी।