SRH vs MI : रोहित शर्मा के 12 हजार रन पूरे, कोहली के क्लब में हुए शामिल
punjabkesari.in Wednesday, Apr 23, 2025 - 11:37 PM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस के दिग्गज रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच में टी20 क्रिकेट में 12,000 रन पूरे किए। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 144 रनों का लक्ष्य मिला था। रोहित ने रयान रिकेल्टन के साथ पारी की शुरुआत की और 15वें ओवर में 46 गेंदों पर 70 रन बनाकर आउट हुए, जब मुंबई को 32 गेंदों में 14 रन चाहिए थे और सात विकेट बचे थे। इस मैच में रोहित टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय और विश्व के 8वें बल्लेबाज बने। साथ ही, वे मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। हाल के खराब फॉर्म (0, 8, 13, 17, 18, 26) के बाद रोहित ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 45 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाकर शानदार वापसी की थी।
4️⃣th consecutive win for the @mipaltan 👌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2025
They make it 2️⃣ in 2️⃣ against #SRH this season 👏
Scorecard ▶ https://t.co/nZaVdtwDtv #TATAIPL | #SRHvMI pic.twitter.com/wZMMQnOEi0
ट्वंटी 20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
14562 रन : क्रिस गेल
13610 रन : एलेक्स हेल्स
13571 रन : शोएब मलिक
13537 रन : किरोन पोलार्ड
13208 रन : विराट कोहली
13019 रन : डेविड वॉर्नर
12058 रन : रोहित शर्मा
Another half-century for Rohit Sharma!🏏
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 23, 2025
Will this be the start of something massive for him in this #TATAIPL?
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/sDBWQG63Cl #IPLonJioStar 👉 #SRHvMI | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/y26S9hwM39
ऐसा रहा मुकाबला
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। हैदराबाद ने 35 रन पर 5 विकेट गंवा देने के बाद मजबूती से वापसी की और हेनरिक क्लासेन के 71 तो अभिनव मनोहर के 43 रन की बदौलत 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 143 रन बना लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरूआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में रियान रिकेल्टन 11 रन बनाकर उनादकट का शिकार हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा ने विल जैक्स के साथ मिलकर पावरप्ले में ही मुंबई का स्कोर 50 पार करवाया। रोहित ने 70 तो सूर्यकुमार ने 42 रन बनाकर मुंबई को 7 विकेट से जीत दिला दी।
आज जीतना अच्छा है : हार्दिक पांड्या
मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने मैच जीतने के बाद कहा कि आज जीतना अच्छा है। खुशी है कि लड़के सही तरीके से लय पकड़ रहे हैं। रोहित, दीपक, बौल्ट, स्काई, सभी को हमेशा लगता था कि एक बार जब सभी ने अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, तो हम आगे बढ़ेंगे। कप्तानी कभी-कभी सहज ज्ञान पर निर्भर करती है, मैं खेल को देखना और उस पर प्रतिक्रिया करना पसंद करता हूँ और हमेशा पहले से बनी योजनाओं पर निर्भर नहीं रहना चाहता। युवा पुथुर को गेंदबाजी कराने पर हार्दिक ने कहा कि हम चाहते थे कि वह मौका लें और हमें एक विकेट दें।
अंक तालिका : हैदराबाद आखिरी पायदानों पर
हैदराबाद की बुरी फार्म जारी है। उन्होंने सीजन की छठी हार हासिल की। वह अंक तालिका में सिर्फ 4 अंक के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के साथ निचले पायदानों पर बनी हुई है। हैदराबाद को सिर्फ राजस्थान और पंजाब के खिलाफ ही जीत मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के साथ ही मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में छठे से सीधे तीसरे स्थान पर एंट्री मार ली। अब मुंबई के 9 मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हो गए हैं। पहले नंबर पर अभी भी 8 मैचों में छह जीत के साथ गुजरात टाइटंस तो दूसरे पर दिल्ली कैपिटलस है।