श्रीलंका बोर्ड का बड़ा फैसला, IPL 2026 खेलने के लिए खिलाड़ियों पर लागू किया नया नियम
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 06:24 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : Sri Lanka Cricket (SLC) ने अपने खिलाड़ियों के लिए नया नियम लागू किया है। अब किसी भी खिलाड़ी को IPL 2026 सहित विदेशी लीग में खेलने के लिए No Objection Certificate (NOC) तभी मिलेगा, जब वह फिटनेस टेस्ट पास करेगा। इस फैसले का असर तुरंत IPL 2026 पर पड़ेगा।
इन खिलाड़ियों को देना है फिटनेस टेस्ट
IPL 2026 में खेलने वाले श्रीलंका के कई खिलाड़ियों को अभी फिटनेस टेस्ट देना है। इनमें Wanindu Hasaranga (लखनऊ सुपर जायंट्स), Nuwan Thushara (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), Matheesha Pathirana (कोलकाता नाइट राइडर्स) और Eshan Malinga (सनराइजर्स हैदराबाद) शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी अगले कुछ हफ्तों में IPL टीमों से जुड़ने वाले हैं।
इन खिलाड़ियों को मिल चुकी है क्लियरेंस
वहीं Dushmantha Chameera, Pathum Nissanka और Kamindu Mendis फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं और उन्हें IPL खेलने की अनुमति मिल चुकी है।
चोट के कारण नहीं दे पाए टेस्ट
श्रीलंका बोर्ड के अनुसार वानिंदु हसरंगा, ईशान मलिंगा और मथीषा पथिराना अभी चोट से उबर रहे हैं, इसलिए उन्होंने अभी फिटनेस टेस्ट नहीं दिया है। मथीषा पथिराना IPL 2026 के शुरुआती मैच भी मिस कर सकते हैं और उनके अप्रैल के मध्य तक उपलब्ध होने की उम्मीद है।
फिटनेस पर खास फोकस क्यों?
बताया जा रहा है कि श्रीलंका की नई चयन समिति, जिसकी अगुवाई Pramodya Wickramasinghe कर रहे हैं, और श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों की फिटनेस पर खास ध्यान देने का फैसला किया है। श्रीलंका टीम मई के अंत तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलेगी, इसलिए इस समय को फिटनेस सुधारने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
8 हफ्ते का स्पेशल फिटनेस प्रोग्राम
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए 8 हफ्ते का स्पेशल फिटनेस प्रोग्राम भी शुरू किया है। इस फिटनेस टेस्ट में 2 किलोमीटर स्प्रिंट सहित कई तरह के फिजिकल टेस्ट शामिल हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि जो खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास करेगा, वही IPL 2026 और घरेलू टूर्नामेंट खेलने की अनुमति पाएगा।

