दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम में गृह मंत्री अमित शाह ने किया अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण

punjabkesari.in Monday, Dec 28, 2020 - 04:29 PM (IST)

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत अरुण जेटली की प्रतिमा का सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अनावरण किया। अमित शाह ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की आज 68वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर डीडीसीए के मौजूदा अध्यक्ष और अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली तथा उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे।

PunjabKesari

अमित शाह ने इस अवसर पर अरुण जेटली के राजनीति और क्रिकेट प्रशासन में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश के विकास के लिए लगातार काम किया था तथा अहम भूमिका निभाई था। राजधानी के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का गत वर्ष नाम अरुण जेटली स्टेडियम रखा गया था। अमित शाह गत वर्ष जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के हॉल में अरुण जेटली स्टेडियम का नाम रखे जाने के समय में हुए विशेष समारोह के विशेष अतिथि थे। अमित शाह अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण किये जाने के समारोह में भी विशेष अतिथि थे। 

Image

समारोह में शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली, भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा, बीसीसीआई के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और डीडीसीए की कोषाध्यक्ष शशि खन्ना मौजूद थीं।

अनावरण समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेंदर खन्ना और मदन लाल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर, भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह और सुरेश रैना, पूर्व चयनकर्ता शरणदीप सिंह, अंतररष्ट्रीय अम्पायर अनिल चौधरी, दिल्ली के क्रिकेटर परविंदर अवाना, रोबिन सिंह और डीडीसीए के पूर्व और मौजूदा पदाधिकारी उपस्थित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Raj chaurasiya

Related News