राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी में सुखवीर कौर करेंगी पंजाब की कप्तानी

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2022 - 10:53 PM (IST)

जालंधर : सुखवीर कौर 11 मई से इंफाल (मणिपुर) में शुरू होने वाली 12वीं हाकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब महिला हाकी टीम की कप्तानी करेंगी। हॉकी पंजाब की एडहॉक कमेटी के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी ने रविवार को बताया कि 11 से 22 मई तक इंफाल (मणिपुर) में आयोजित होने वाली 12वीं हाकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब महिला हॉकी टीम का नेतृत्व सुखवीर कौर करेंगी जब कि सुरजीत हाकी सोसाइटी द्वारा संचालित हाकी एकेडमी की खिलाडी हरजोत कौर पंजाब टीम की उप कप्तान होगी।

शम्मी के अनुसार पंजाब हॉकी टीम में अन्य खिलाड़यिों में ताशिबा, सुखप्रीत कपूर, जसलीन कौर, पवनदीप कौर, जेसिकादीप कपूर, अमनप्रीत कौर, किरणप्रीत कौर, लखवीर कौर, हरजोत कौर (उपकप्तान) सुखप्रीत कौर, लखविंदर कौर, सुखविंदर कौर, सानिया को शामिल किया गया है जबकि गुरजीत कौर, मनदीप कौर, हरलीन कौर और सुखमीत कम्बोज को स्टैंड बाई प्लेयर्स के रूप में चुना गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News