बल्लेबाजी में फेल, लेकिन कप्तानी में चमक बिखेर रहे सूर्यकुमार यादव, देखें चौंकाने वाले आंकड़े
punjabkesari.in Wednesday, Dec 10, 2025 - 12:25 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 101 रन से बड़ी जीत दर्ज की। लेकिन कप्तान बनने के बाद से ही सूर्यकुमार का बल्ला उस तरह नहीं चल रहा जैसे कि पहले चलता था। उन्होंने पहले टी20 मैच में 11 गेंदों में मात्र 12 रन बनाए जबकि 2025 की बात करें तो उन्होंने 15.6 की औसत से मात्र 196 रन ही बनाए हैं। हालांकि अगर उनकी कप्तानी की बात की जाए तो सारा खेल ही पलट जाता है क्योंकि उनकी कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम को भी 2 बार हराया है। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं-
साल 2025 में टी20आई में सबसे खराब औसत वाले भारतीय बल्लेबाज :
सूर्यकुमार यादव: 196 रन, औसत 15.6
संजू सैमसन: 185 रन, औसत 18.50
अक्षर पटेल: 139 रन, औसत 19.85
शिवम दुबे: 159 रन, औसत 22.71
हार्दिक पांड्या: 160 रन, औसत 22.85
टी20आई में एक वर्ष में भारतीय कप्तान द्वारा सबसे कम बल्लेबाजी औसत :
15.67 - सूर्यकुमार यादव (2025)
23.00 - एमएस धोनी (2009)
23.50 - हार्दिक पंड्या (2023)
24.29 - रोहित शर्मा (2022)
25.55 - सूर्यकुमार यादव (2024)
पिछली 15 T20I पारियों में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड
15 इनिंग
146 रन
14+ का औसत
132+ का स्ट्राइक रेट
T20I में कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव :
ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया
साउथ अफ्रीका से 1-1 से ड्रॉ खेला
श्रीलंका को 3-0 से हराया
बांग्लादेश को 3-0 से हराया
साउथ अफ्रीका को 3-1 से हराया
इंग्लैंड को 4-1 से हराया
एशिया कप जीता
ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया
साउथ अफ्रीका से 1-0 से आगे*
T20I इतिहास के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक।

