T20 WC 2026: डी कॉक और रिकलटन के अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 188 रनों का दिया लक्ष्य

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 12:35 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप D में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला बेहद अहम होने जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। सुपर-8 में पहुंचने के लिए हर ग्रुप से सिर्फ दो टीमें क्वालीफाई करेंगी, ऐसे में अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है।

ग्रुप D में बढ़ी टक्कर

दक्षिण अफ्रीका फिलहाल शानदार फॉर्म में है। टीम ने कनाडा को 57 रन से हराकर टूर्नामेंट में दमदार शुरुआत की और 2.850 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है। प्रोटियाज टीम शुरुआती मैचों में बाकी टीमों से एक कदम आगे नजर आई है।

वहीं अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद टीम -1.162 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। सुपर-8 की दौड़ में बने रहने के लिए अफगानिस्तान को न सिर्फ जीत चाहिए, बल्कि नेट रन रेट में भी बड़ा सुधार करना होगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों की अब तक तीन बार भिड़ंत हुई है और हर बार दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है।

2024: दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट से जीत दर्ज की
2016: 37 रन से जीत
2010: 59 रन से जीत; इतिहास अफगानिस्तान के पक्ष में नहीं है, लेकिन टीम को उलटफेर करने में माहिर माना जाता है।

मैच की पूरी जानकारी

मैच की तारीख: बुधवार, 11 फरवरी 2026
टॉस का समय: सुबह 10:30 बजे (IST)
मैच का समय: सुबह 11:00 बजे (IST)
स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

कहां देखें लाइव प्रसारण?

टीवी पर लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

प्लेइंग XI

अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज़ (डब्ल्यू), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाइब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (सी), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

दक्षिण अफ्रीका : एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, कागीसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

मुकाबला क्यों है खास?

ग्रुप D में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड शुरुआती बढ़त बना चुके हैं, जिससे टक्कर और भी रोमांचक हो गई है। अफगानिस्तान के लिए यह मैच टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की उम्मीदों को जिंदा रखने का बड़ा मौका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News