IND vs SA : कोहली तोड़ेंगे जयवर्धने का रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग 11 देखें

punjabkesari.in Sunday, Oct 30, 2022 - 11:04 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का 30वां मैच आज शाम 4.30 बजे खेला जाएगा। सुपर 12 ग्रुप 2 के अंतर्गत यह मैच पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां भारतीय टीम ने पिछले दो मैच जीते हैं और वह लय बरकरार रखना चाहेगी।। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भी दो मैच खेले हैं जिसमें एक में उसे जीत मिली जबकि दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द होने के कारण टीमों में अंक बांटे गए थे। आइए मैच से पहले कुछ जरूरी बातों पर नजर डाल लेते हैं - 

हेड टू हेड 

कुल मैच - 23
भारत - 13 जीते
दक्षिण अफ्रीका - 9 जीते
नोरिजल्ट - एक

पिच रिपोर्ट 

पर्थ स्टेडियम की पिच में एक संतुलित सतह है जो टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के पक्ष में है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 142 रन है और हाल के खेलों में उपलब्ध घास से गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिल रही है। 

मौसम 

इस साल के टूर्नामेंट में मौसम एक प्रमुख कारक रहा है जिसमें कई मैच बिना एक गेंद फेंके रद्द हो गए। हालांकि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच में बारिश के खेल खराब होने की संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलियन गवर्नमेंट ब्यूरो ऑफ मेटेरोलॉजी के मुताबिक बारिश की कम संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक मामूली (30 प्रतिशत) बारिश की संभावना है। दक्षिण से दक्षिण-पश्चिम की ओर 25 से 35 किमी / घंटा की हवाएं, देर शाम को धीमी हो सकती हैं। 

प्वाइंट टेबल 

ये भी जानें 

विराट कोहली महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ते हुए पुरुषों के टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने से 28 रन दूर हैं। 
टेम्बा बावुमा का भारत के खिलाफ 9 टी20 आई में 97.22 के मामूली स्ट्राइक रेट के साथ 20 का औसत है। बावुमा ने रीजा हेंड्रिक्स को बाहर रखा है, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए अपने पिछले सात मैचों में 57, 53, 70, 74, 42, 74 और 3 रन बनाए हैं। 
सूर्यकुमार यादव की तरह रिले रोसौव 2022 में फॉर्म में हैं। इस साल 39 टी20 पारियों में उन्होंने 178.20 की स्ट्राइक रेट से बन बनाए हैं। सूर्यकुमार की तरह उन्होंने तेज गेंदबाजों (179.62) और स्पिनरों (175.67 एसआर) दोनों के खिलाफ रन बनाए हैं।

संभावित प्लेइंग 11 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी / लुंगी एनगिडी / मार्को जेन्सन


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News