DC vs RCB, IPL 2025 : शीर्ष स्थान के लिए भिड़ंत, पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित 11 देखें
punjabkesari.in Sunday, Apr 27, 2025 - 01:24 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सुपर संडे में आईपीएल 2025 का 46वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमें मैच में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेंगी। ऐसे में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। दिल्ली अंक तालिका में दूसरे स्थान पर जबकि बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है। दिल्ली और बेंगलुरु दोनों के 12-12 अंक हैं लेकिन दिल्ली ने अब तक 8 मैच खेले हैं जबकि बेंगलुरु ने 9 मैच खेले हैं।
हेड टू हेड
कुल मैच - 32
दिल्ली - 12 जीत
बेंगलुरु - 19 जीत
नोरिजल्ट - एक
पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, खासकर छोटी बाउंड्री के साथ यहां रन बनाना आसान होगा। हालांकि मैदान स्पिनरों को भी सहायता प्रदान करेगा। टॉस जीतने वाली टीम से गेंदबाजी का विकल्प चुनने की उम्मीद है क्योंकि इस स्थान पर ऐतिहासिक रूप से लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा है।
मौसम
रविवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मौसम बहुत गर्म रहने की उम्मीद है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स : अभिषेक पोरेल, फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा