भारत के अर्जुन एरिगासी और वैशाली आर नें जीता टाटा स्टील ब्लिट्ज़ शतरंज

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2022 - 11:12 PM (IST)

कोलकाता ( निकलेश जैन ) टाटा स्टील सुपर ग्रांड मास्टर ब्लिट्ज़ शतरंज टूर्नामेंट में भारत के अर्जुन एरिगासी नें इतिहास रचते हुए ब्लिट्ज वर्ग का खिताब एक राउंड पहले ही अपने नाम कर लिया । अर्जुन नें कल के 6.5 अंक से आगे बढ़ते हुए आज अपने स्कोर में 6 और जोड़े और कुल 12.5 अंको के साथ पहले स्थान पर रहे ।

PunjabKesari

अर्जुन की सबसे बड़ी जीत 17वे राउंड में दुनिया के नंबर एक ब्लिट्ज खिलाड़ी यूएसए हिकारु नाकामुरा के खिलाफ आई । नाकामुरा 11.5 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रहे जबकि अजरबैजान के शाखिरयार ममेद्यारोव 9.5 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रहे । 9 अंक बनाकर ईरान के परहम मघसूदलू बेहतर टाईब्रेक के आधार पर चौंथे स्थान पर रहे जबकि भारत के विदित गुजराती को पाँचवाँ स्थान हासिल हुआ ।

Final Ranking after 18 Rounds

Rk. SNo     Name Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 9   GM Erigaisi Arjun 2750 12,5 0 108,25 10 6
2 10   GM Nakamura Hikaru 2909 11,5 0 94,50 10 3
3 7   GM Mamedyarov Shakhriyar 2733 9,5 0 82,50 6 3
4 8   GM Maghsoodloo Parham 2672 9 1,5 81,00 6 2
5 3   GM Vidit Santosh Gujrathi 2669 9 0,5 78,00 7 3
6 5   GM Praggnanandhaa R 2599 8,5 0 71,75 7 3
7 1   GM Nihal Sarin 2702 8 1 73,50 6 2
8 6   GM So Wesley 2763 8 1 65,50 6 2
9 2   GM Abdusattorov Nodirbek 2666 7,5 0 68,25 4 2
10 4   GM Gukesh D 2632 6,5 0 57,25 6 1

PunjabKesari

महिला वर्ग में भारत की आर वैशाली नें दूसरे दिन बेहद शानदार प्रदर्शन किया और सभी को पीछे छोड़कर 13.5 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया और इस दौरान उन्होने चार पूर्व विश्व महिला चैम्पियन को पीछे छोड़ते हुए खिताब हासिल किया । उक्रेन की मारिया मुजयचूक 12 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रही जबकि भारत की हरिका द्रोणावल्ली नें 11 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया । 10.5 अंक बनाकर उक्रेन की एना मुजयचूक 10.5 अंक बनाकर चौंथे तो 9.5 अंक बनाकर कोनेरु हम्पी पांचवें स्थान पर रही ।

Final Ranking after 18 Rounds

Rk. SNo     Name Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 4   IM Vaishali Rameshbabu 2361 13,5 0 104,75 11 6
2 2   GM Muzychuk Mariya 2427 12 0 97,00 10 4
3 7   GM Harika Dronavalli 2407 11 0 93,25 8 5
4 1   GM Muzychuk Anna 2460 10,5 0 93,75 8 3
5 10   GM Koneru Humpy 2474 9,5 0 75,75 7 4
6 6   GM Ushenina Anna 2395 8,5 2 66,75 4 2
7 8   GM Dzagnidze Nana 2416 8,5 0 71,75 6 2
8 3   WIM Savitha Shri B 2311 6,5 0 46,75 6 3
9 5   IM Kiolbasa Oliwia 2279 6 0 44,75 5 2
10 9   IM Kulkarni Bhakti 2209 4 0 39,00 2 1

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Recommended News

Related News