Paris Olympics : मनु की नजर तीसरे पदक पर, सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेंगे लक्ष्य, देखें 7वें दिन का शेड्यूल

punjabkesari.in Friday, Aug 02, 2024 - 11:02 AM (IST)

पेरिस : दो बार की कांस्य पदक विजेता मनु भाकर शुक्रवार को चेटौरॉक्स में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन राउंड में निशाना साधकर ओलंपिक खेलों में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा अभूतपूर्व तीसरे व्यक्तिगत पदक के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। मनु ने पेरिस ओलंपिक में दो बार इतिहास रचा था, जब वह पदक जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज बनीं। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद वह खेलों के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर अपनी उपलब्धि में और चमक लाईं। उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 

शुक्रवार को मनु और ईशा सिंह भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफाइंग के प्रिसिजन राउंड में हिस्सा लेंगी। बाद में 4:30 बजे वे दोनों रैपिड सेक्शन में भाग लेने के लिए शूटिंग रेंज में वापस आएंगी जिससे उन्हें दो दिवसीय कार्यक्रम में आठ खिलाड़ियों के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद है। इसी के साथ ही दिन के दूसरे बड़े इवेंट में लक्ष्य सेन पर नजर रहेगी जो सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेंगे। उन्होंने गुरुवार को हमवतन एचएस प्रणय को हराकर क्वाटर फाइनल में जगह बनाई थी। 

ये भी पढ़ें : Paris Olympics : मनु भाकर ने रचा इतिहास, एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी

ओलंपिक्स में भारत का सातवें दिन का शेड्यूल इस प्रकार है : 

गोल्फ

पुरुषों का व्यक्तिगत फाइनल (राउंड 2) : शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर - दोपहर 12.30 बजे 

शूटिंग

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसिजन : ईशा सिंह और मनु भाकर - दोपहर 12.30 बजे 
पुरुषों की स्कीट क्वालिफिकेशन दिन 1: अनंतजीत सिंह नरुका - दोपहर 1.00 बजे 

तीरंदाजी 

मिश्रित टीम (1/8 एलिमिनेशन) : भारत (धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भक्त) बनाम इंडोनेशिया - दोपहर 1.19 बजे 

रोइंग

पुरुषों का सिंगल स्कल्स फाइनल (फाइनल डी) : बलराज पंवार - दोपहर 1.48 बजे 

जूडो

महिलाओं का +78 किग्रा (एलिमिनेशन राउंड ऑफ़ 32) : तूलिका मान बनाम इडालिस ऑर्टिज (क्यूबा) - दोपहर 2.12 बजे 

सेलिंग 

महिलाओं की डिंगी (रेस 2) : नेथरा कुमानन - दोपहर 3.45 बजे 
महिला डिंगी (रेस 3) : नेत्रा कुमानन - रेस 2 के बाद 
महिला डिंगी (रेस 4) : नेत्रा कुमानन - रेस 3 के बाद 
पुरुष डिंगी (रेस 3) : विष्णु सरवनन - दोपहर 3.50 बजे 
पुरुष डिंगी (रेस 4) : विष्णु सरवनन - रात 8.15 बजे 

हॉकी 

पुरुष टूर्नामेंट (ग्रुप स्टेज) : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - शाम 4.45 बजे 

बैडमिंटन 

पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल : लक्ष्य सेन बनाम चोउ टिएन चेन (चीनी ताइपे) - शाम 6:30 बजे 

एथलेटिक्स 

महिला 5,000 मीटर (हीट 1) : अंकिता ध्यानी - रात 9.40 बजे 
महिला 5,000 मीटर (हीट 2) : पारुल चौधरी - रात 10.06 बजे 
पुरुष शॉट पुट (क्वालिफिकेशन) : तजिंदरपाल सिंह तूर - रात 11.40 बजे 

ये भी पढ़ें : Paris Olympics : भारत को तीसरा पदक, शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य पदक


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News