टी-20 विश्व कप 2022 के लिए Team india की नई जर्सी रिलीज
punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 06:47 PM (IST)

खेल डैस्क : टी-20 विश्व कप 2022 के लिए बीसीसीआई ने भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों की नई टी20 जर्सी रिलीज कर दी। बीसीसीआई ने ट्वीट किया- हर क्रिकेट प्रशंसक के लिए। यह आपके लिए है। पेश है नई टी-20 जर्सी - एक ब्लू जर्सी। जर्सी में हल्के नीले रंग की टी-शर्ट शामिल है जिसमें नीले रंग के गहरेे रंग की आस्तीन है, जिसे हल्के नीले रंग की पतलून के साथ जोड़ा गया है।
To every cricket fan out there, this one’s for you.
— BCCI (@BCCI) September 18, 2022
Presenting the all new T20 Jersey - One Blue Jersey by @mpl_sport. #HarFanKiJersey#TeamIndia #MPLSports #CricketFandom pic.twitter.com/3VVro2TgTT
New series 👍
— BCCI (@BCCI) September 19, 2022
New threads 💙
Renewed energies 👏#TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/H9fyYCRwe4
नई जर्सी के पोस्टर में क्रमश: पुरुष और महिला टीम के कप्तान रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर थे। उनके साथ सूर्यकुमार यादव, शैफाली वर्मा, हार्दिक पांड्या और रेणुका सिंह हैं। अभी भारतीय पुरुष टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए तैयारी कर रही है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका भारत आएगी जोकि तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया सीधे टी-20 विश्व कप 2022 के लिए अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएगी।