तेपे सिगमन सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज – खिताब जीतने के लिए गुकेश के सामने स्वीडलर की चुनौती
punjabkesari.in Wednesday, May 10, 2023 - 06:28 AM (IST)

Photo 📸 David Llada
तेपे सिगमन सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज – स्वीडलर और गुकेश मे होगा निर्णायक मुक़ाबला
मालमो,स्वीडन ( निकलेश जैन ) तेपे सिगमन सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट में छठा राउंड शांतिपूर्ण बीता और खेले गए सभी मुक़ाबले बेनतीजा रहे और अब जबकि एक राउंड बाकी है यह देखना होगा की कौन सा खिलाड़ी खिताब अपने नाम करता है । छठे राउंड में भी 14 वर्षीय यूएसए के अभिमन्यु मिश्रा का शानदार प्रदर्शन बरकरार रहा और उन्होने दूसरे वरीय भारत के अर्जुन एरिगासी से बाजी ड्रॉ खेली । अन्य मुकाबलो में इज़राइल के बोरिस गेलफंड नें भारत के डी गुकेश से , रूस के पीटर स्वीडलर नें स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस से और जर्मनी के विन्सेंट केमर नें नीदरलैंड के जॉर्डन वान फॉरेस्ट से बाजी ड्रॉ खेली ।
अब छह राउंड के बाद पीटर और अभिमन्यु 4 अंक पर तो गुकेश और निल्स 3.5 अंको पर खेल रहे है , भारत के नजरिए से देखे तो गुकेश अंतिम राउंड में पीटर को हराकर अभी भी खिताब जीत सकते है जबकि अभिमन्यु और निल्स और पीटर के पास भी यही मौका होगा ।
Rank after Round 6
Rk. | Name | FED | Rtg | TB1 |
1 | Svidler, Peter | FID | 2683 | 4 |
Mishra, Abhimanyu | USA | 2550 | 4 | |
3 | Grandelius, Nils | SWE | 2664 | 3,5 |
Gukesh, D | IND | 2732 | 3,5 | |
5 | Van Foreest, Jorden | NED | 2689 | 3 |
6 | Erigaisi, Arjun | IND | 2701 | 2,5 |
7 | Keymer, Vincent | GER | 2700 | 2 |
8 | Gelfand, Boris | ISR | 2678 | 1,5 |
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नए सर्वेक्षण में खुलासा, बाइडेन लोकप्रियता मामले में ट्रंप से 10 अंक पिछड़े

Parivartini Ekadashi: आज करें ये उपाय, श्री हरि की कृपा से खुशियां खटखटाएंगी आपका द्वार

Pitru Paksha 2023 | इस दिन से हो रही है पितृपक्ष की शुरुआत, जानें तर्पण विधि

CM आवास में आयोजित बैठक में नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, JDU के विधानसभा प्रभारियों की टीम को किया भंग