IPL 2021 : केएल राहुल के अस्पताल में भर्ती होने के बाद इस खिलाड़ी को मिली पंजाब की कप्तानी

punjabkesari.in Sunday, May 02, 2021 - 06:42 PM (IST)

अहमदाबाद : पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल आंत्रपुच्छ (अपेंडिसाइटिस) में तेज दर्द की शिकायत के बाद सर्जरी और इलाज के लिए मुंबई रवाना हो गए है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की उनकी फ्रेंचाइजी ने रविवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक केएल राहुल की अनुपस्थिति में मयंक अग्रवाल टीम की अगुवाई करेंगे, जिसकी शुरुआत आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से होगी। फिलहाल इस बारे में आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। 

Sports

पंजाब किंग्स की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘राहुल ने कल रात पेट में गंभीर दर्द की शिकायत की और दवा लेने के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला। उन्हें जांच के लिए आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया, जिसमें पता चला कि उनके अपेंडिसाइटिस में गंभीर समस्या है।' उन्होंने बताया, ‘इसका इलाज सर्जरी से किया जाएगा और उन्हें अस्पताल भेजा गया है।' 

गौर हो कि आईपीएल 2021 में केएल राहुल का बल्ला बराबर चल रहा है। उन्होंने 7 मैच में 66 की औसत से 331 रन बनाए हैं। उनके पास अभी भी ऑरेंज कैप है। वह सीजन में 4 अर्धशतक लगा चुके हैं जिसमें दो बार 90 से ज्यादा रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 27 चौके और 16 छक्के भी लगाए। राहुल ऐसे पहले बल्लेबाज है जोकि लगातार तीन सीजन से 600 से ज्यादा रन बना रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News