IPL 2023 : पापा रो पड़े, जीवा ने हाथ जोड़े, याद रहेंगी फाइनल मैच की 3 बातें

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2023 - 03:48 AM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : आईपीएल 2023 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर अपने नाम कर लिया। इसी के साथ चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 5वीं बार खिताब अपने नाम किया। यह खास पल भी रहा...क्योंकि माना जा रहा कि यह धोनी का आखिरी सीजन है। ऐसे में उनके लिए टीम सदस्यों ने पूरा जोश दिखाते हुए वो सपना पूरा किया जो धोनी के फैंस ने भी संजोया था। हालांकि, एक समय था जब चेन्नई फैंस निराश दिख रहे थे वो तो शुक्र था रविंद्र जडेजा का जिन्होंने आखिरी 2 गेंदों में 10 रन बनाते हुए टीम को खिताबी जीत दिला दी। आइए जानें फाइनल मैच की उन 3 बातों पर जो हमेशा याद रहेंगी। 

PunjabKesari

धोनी रो पड़े

जब चेन्नई को आखिरी 2 गेंदों में 10 रन चाहिए थे तो पूरा खेमा निराश पड़ गया था। ना सिर्फ फैंस के चेहरे मायूस थे बल्कि खुद कप्तान धोनी भी रो पड़े। हालांकि जडेजा ने 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर छक्का लगाकर कुछ उम्मीद जताई, लेकिन फिर भी लक्ष्य हासिल करना मुश्किल था। आखिरी 1 गेंद पर 4 रन चाहिए थे। लेकिन धोनी पर जब कैमरा गया तो उन्होंने अपनी आंखें नीचे कर लीं। उन्होंने मैदान की ओर देखना बंद कर दिया। उनकी आंखों में आंसू आ रहे थे, लेकिन जैसे ही जडेजा ने 4 रन बनाए तो उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। यह पल भावुक कर देने वाला था। 

PunjabKesari

जीवा ने जोड़े हाथ

जब आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे तो धोनी की बेटी हाथ जोड़ते हुए भगवान से जीत की प्रार्थना कर रही थी। यह एक ऐसा पल था जो किसी को भी भावुक कर दे। जब आखिरी ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया तो जीवा व उसकी माता साक्षी धोनी निराश दिखीं। लेकिन जीवा ने उम्मीद नहीं छोड़ी। वो हाथ जोड़ते हुए जीत की प्रार्थना कर रही थी जो अंत में सफल हुई। 

PunjabKesari
 

धोनी ने जडेजा को उठा लिया

धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैदान पर शांती से जीत का जश्न मनाते हैं। इस बार भी ऐसा दिखा, लेकिन अलग बात यह थी कि जीत दिलाने वाले रविंद्र जडेजा को उन्होंने उठा लिया। जडेजा ने मैच जीतते ही धोनी की तरफ दौड़ना शुरू कर दिया। जैसे ही वह धोनी के पास पहुंचे तो धोनी ने उन्हें उठाते हुए अपने लगे से लगा लिया। यह पल इसलिए खास है क्योंकि धोनी को अक्सर ऐसा करते नहीं देखा जाता है। लेकिन इस जीत के बाद उनके चेहरे पर अलग ही खुशी थी जो हमेशा याद रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News